अयोध्या में आकाशीय बिजली गिरने से हुई किशोरी की मौत, मां और दो बहने हुईं घायल

अयोध्या में आकाशीय बिजली गिरने से हुई किशोरी की मौत, मां और दो बहने हुईं घायल|
अयोध्या|
अयोध्या में भारी बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक किशोरी की मौत हो गई. वहीं मां और दो बहने घायल हो गईं. जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है.
अयोध्या में भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया. वहीं आकाशीय बिजली गिरने से एक किशोरी की मौत हो गई. बिजली गिरने से किशोरी की मां और दो बहने घायल हो गईं. शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया. बारिश के बाद सुबह कमिश्नर नवदीप रिणवा ने शहर में जलभराव का जायजा लिया और नगर आयुक्त को निर्देश दिए कि अपनी टीम के साथ हुए जलभराव की समस्या को दूर करें.
पिछले 36 घंटे से अयोध्या जिले में लगातार बारिश होने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया. थाना महाराजगंज के द्वारकापुर गांव में पीपल के पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरने से पीपल का पेड़ छत पर गिर गया. जिससे छत पर सो रही किशोरी की मौत हो गई और उसकी मां और दो बहने घायल हो गईं. इसके अलावा थाना खंडासा क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से एक भैंस की मौत हो गई.
शुक्रवार को हुई भारी बारिश के बाद अयोध्या नगर निगम की पोल खुल गई. शहर की सड़कों और कॉलोनियों में जलभराव की जबरदस्त समस्या देखी गई. जलभराव के बाद कमिश्नर ने कहा कि नालों की सफाई करा कर जलभराव समाप्त कराया जाएगा. कमिश्नर अयोध्या मंडल नवदीप रिणवा बताया कि जनौरा में भी जलभराव की समस्या की खबर आई है. नगर आयुक्त और उनकी टीम को यह निर्देश दिया कि जलभराव की समस्या को जल्द दूर किया जाए. लोगों को सावधानी बरतने की बात कही गई है.
जिले में हो रही भारी बारिश के कारण धान की फसल गिर गई और बारिश के कारण खेतों में पानी लग गया. फसल गिर जाने के कारण किसानों को नुकसान की चिंता सता रही है. किसानों का कहना है कि जो लागत धान की खेती में लगाई थी वह भी नहीं निकलेगी. इसके अलावा बारिश के कारण सब्जी की फसल को भी नुकसान हुआ है.
editor

Recent Posts

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

6 days ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

6 days ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

7 days ago

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का जोर।

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More

7 days ago

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन।

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More

7 days ago

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा।

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More

7 days ago