अयोध्या में फिर टूटेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड, राम नगरी में छठे दीपोत्सव की तैयारी तेज

अयोध्या में फिर टूटेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड, राम नगरी में छठे दीपोत्सव की तैयारी तेज|

अयोध्या|

भगवान राम की नगरी अयोध्या में छठे दीपोत्सव की तैयारियां धूमधाम से शुरू हो गई हैं. इस बार छठवें दीपोत्सव के मौके पर 14 लाख दीपक राम की पैड़ी पर जलाने का लक्ष्य रखा गया है.
जिसके लिए 16 लाख दीपक मंगाए गए हैं. पिछले साल की तुलना में यह दीपक लगभग दोगुने हैं. सबसे ज्यादा दीपक अयोध्या के कुम्हार परिवारों को बनाने के लिए ऑर्डर दिया गया था. शायद यही वजह है कि कुम्हार परिवारों के लिए इस बार की दीपावली खुशहाली भरी होगी. कुम्हार परिवारों के लिए दीपोत्सव बोनस का काम करेगा. साढ़े दस लाख से ज्यादा दीपक अयोध्या के कुम्हार परिवारों को बनाने की जिम्मेदारी मिली थी. जिसमें लगभग साढ़े पांच लाख से ज्यादा दीपक अयोध्या के कुम्हार परिवारों ने बना दिया है. इसके अलावा आस-पड़ोस के जनपद के भी मिट्टी के दीपक मंगाए गए हैं.
दरअसल इस वर्ष दीपक लाने का क्रम पहले से शुरू कर दिया गया है. दीपों को राम की पैड़ी पर सुरक्षित स्थानों पर रखा जा रहा है. इस वर्ष दीपक के साइज को भी बढ़ाया गया है. जबकि ताकि जलाने के बाद दीपक जल्दी ना बुझ जाएं. क्योंकि पिछली साल काफी संख्या में दीपक या तो बुझ गए या फिर जलाने के लिए डाले गए तेल बह गया. वहीं इस बार पिछली बार का रिकॉर्ड को तोड़ते हुए नया विश्व रिकॉर्ड भी बनाना है
दरअसल इस बार राम की पैड़ी पर योगी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल का पहला दीपोत्सव मनाने जा रही है. जिसकी तैयारी बहुत ही भव्य तरीके से की जा रही है. दीपोत्सव में अवध विश्वविद्यालय के वालंटियर अपने ही बनाए पुराने कीर्तिमान को तोड़ने का प्रयास करेंगे. जिसके लिए इस बार दीपको के साथ वॉलिंटियर्स की भी संख्या बढ़ाई गई है
दीपक कारीगर राजेश बताते हैं कि, साढ़े पांच लाख दीपक अब तक हमने राम की पैड़ी पर पहुंचा दिया है और अभी 5 लाख दीपक लाना बाकी है. दीपोत्सव के दीपक का निर्माण 40 कुम्हार परिवारों कर रहे हैं. दीपक कारीगर राजेश ने कहा कि, दीपोत्सव के दीपक हमारे लिए दीपावली का बोनस है. दीपक बनाने का ठेका प्रति दीपक ₹1.30 पैसे के हिसाब से दिया गया है. पिछले वर्ष की अपेक्षा 10ml तेल इस वर्ष ज्यादा दीपको में डाला जाएगा. पिछली वर्ष 30 ML के दीपक बनाए गए थे.
दीपोत्सव के नोडल अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने बताते हैं कि अयोध्या में 16 लाख दीपक जलाना है और एक बार फिर विश्व रिकॉर्ड बनाना है. इसके लिए तैयारियां काफी तेज गति से चल रही हैं. वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हम लोग घाटों पर जाकर निरीक्षण भी कर रहे हैं|
editor

Recent Posts

रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान जारी।

रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान जारी। अयोध्या अयोध्या के… Read More

5 days ago

विधायक ने किया रसोइयों का सम्मान, बोले- बच्चों के पोषण में इनकी अहम भूमिका।

विधायक ने किया रसोइयों का सम्मान, बोले- बच्चों के पोषण में इनकी अहम भूमिका। अयोध्या।… Read More

1 week ago

सोशल मीडिया एक्टिव लोगों की बनेगी सूची, मठ-मंदिरों का भी जुटाया जाएगा ब्योरा।

सोशल मीडिया एक्टिव लोगों की बनेगी सूची, मठ-मंदिरों का भी जुटाया जाएगा ब्योरा। अयोध्या। अयोध्या… Read More

1 week ago

उत्सव में गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश, उत्कृष्ट योगदान के लिए महिलाओं का सम्मान।

उत्सव में गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश, उत्कृष्ट योगदान के लिए महिलाओं का सम्मान। अयोध्या।… Read More

1 week ago

रसोइयों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय ₹3000 और यूनिफॉर्म की राशि ₹1000 हुई ।

रसोइयों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय ₹3000 और यूनिफॉर्म की राशि ₹1000 हुई ।… Read More

1 week ago

1100 महिलाओं ने किया रुद्राभिषेक, हर-हर महादेव से गूंज उठी अयोध्या।

1100 महिलाओं ने किया रुद्राभिषेक, हर-हर महादेव से गूंज उठी अयोध्या। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More

1 week ago