FB IMG 1756822570530 - अयोध्या पहुंचे बृजभूषण शरण सिंह ने विपक्ष पर बोला तीखा हमला।

अयोध्या पहुंचे बृजभूषण शरण सिंह ने विपक्ष पर बोला तीखा हमला।

अयोध्या उत्तर प्रदेश

अयोध्या पहुंचे बृजभूषण शरण सिंह ने विपक्ष पर बोला तीखा हमला।

FB IMG 1756822570530 - अयोध्या पहुंचे बृजभूषण शरण सिंह ने विपक्ष पर बोला तीखा हमला।

अयोध्या।

अयोध्या श्रीरामनगरी में पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने रविवार को संतों से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। उनकी यात्रा केवल धार्मिक कार्यक्रम तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसमें राजनीतिक बयानबाजी का भी तड़का लगा। इस दौरान उन्होंने विपक्षी नेताओं के बयानों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी, बृजभूषण शरण सिंह ने सबसे पहले टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के हालिया विवादित बयान पर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि यह बयान जिहादी मानसिकता को दर्शाता है।

गृह मंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल चुनावी माहौल में देश की सांप्रदायिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है, बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, ‘गृह मंत्री के कार्यों से पूरी दुनिया परिचित है और उन पर भगवान राम और हनुमान जी का आशीर्वाद है।

पूर्व सांसद ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी करारा हमला बोला है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी को भारतीय संस्कृति और परंपरा का अपमान बताया, और चेतावनी दी कि ऐसी भाषा का समर्थन कोई नहीं करेगा और कांग्रेस को चुनाव में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि विपक्ष के नेता बार-बार ऐसे बयान देकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन देश की जनता सब जानती है और इसका जवाब चुनाव में देगी, उन्होंने जोर देकर कहा कि भारतीय संस्कृति में माताओं का सम्मान सर्वोच्च है, ऐसे में इस तरह के शब्द अस्वीकार्य हैं।

अयोध्या में अपने प्रवास के दौरान सिंह ने संतों के साथ कई धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया, उन्होंने कहा कि श्रीरामलला के दर्शन से उन्हें शक्ति और ऊर्जा मिली है। और भरोसा जताया कि राम मंदिर निर्माण के बाद अयोध्या दुनिया में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक धरोहर के रूप में नई पहचान बनाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *