अयोध्या उत्तर प्रदेश

अयोध्या दर्शन के लिए आए विदेशी नागरिक की मौत।

अयोध्या दर्शन के लिए आए विदेशी नागरिक की मौत।

अयोध्या।

अयोध्या दर्शन के लिए मलेशिया से आए एक बुजुर्ग की एक होटल में मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-गोरखपुर हाईवे पर स्थित रामायण होटल की घटना है। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शाम 8.30 बजे हुई इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई। घटना के बाद फॉरेंसिक टीम घटना स्थल पहुंचकर जांच की। इसके बाद कमरे को सील कर दिया है।

अयोध्या कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि मलेशिया से छह सदस्यीय दल दो दिवसीय अयोध्या भ्रमण के लिए रविवार की शाम 4 बजे अयोध्या पहुंचे थे। दल में चार महिलाएं एवं दो पुरुष शामिल है। सभी लोग बनारस दर्शन के बाद अयोध्या पहुंचे थे। हाईवे स्थित रामायण होटल में तीन कमरे बुक कराए। चेक इन करने के बाद सभी अपने कमरों में आराम करने लगे। रूम सर्विस के लिए होटल कर्मचारी ने दरवाजे पर घन्टी बजाई लेकिन काफी देर तक कोई जवाब नहीं मिला। उसने दल के अन्य साथियों से संपर्क किया।

मनोज शर्मा ने बताया कि सूचना के बाद मौके पर पहुंचने पर कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था, दरवाजा खोला गया। अंदर टीवी चल रहा था और मलेशिया के 73 वर्षीय दर्मा राजा आरपी सन्मुगम  टीवी देखने की मुद्रा में सोफे पर बैठे हुए थे। जिसके बाद उन्हें तत्काल दर्शन नगर स्थित मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अनुमान है कि हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई है। पुलिस में होटल की कमरे को सील कर दिया है। इसके साथ पुलिस घटना की जांच कर रही है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मलेशिया दूतावास से संपर्क किया जा रहा है।

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

20 hours ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

20 hours ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

1 day ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

1 day ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

2 days ago