
उत्तर प्रदेश कैबिनेट की पहली बार अयोध्या में हुई बैठक में अयोध्या तीर्थ विकास परिषद के गठन को मंजूरी दी गई है। अयोध्या के माझा जमथरा गांव में 25 एकड़ भूमि पर भारतीय मंदिर वास्तुकला संग्रहालय की स्थापना के प्रस्ताव को तथा अयोध्या के सभी मेलो को प्रांतीय करण करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में अन्तर्राष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय अयोध्या में योगी कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ा है। यूपी सरकार की पूरी कैबिनेट अयोध्या धाम आई है। उत्तर प्रदेश के विकास को लेकर आज अहम 14 फैसले हुये। बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की 30,500 करोड़ रुपये से ज्यादा की 178 योजनाएं पहले से ही अयोध्या में चल रही हैं।
बैठक में इनलैंड वाटर वे प्राधिकरण के गठन के संबंध मे प्रस्ताव को मंजूरी, मां पटेश्वरी देवीपाटन विकास परिषद गठन को मंजूरी, मुजफ्फरनगर में शुकतीर्थ विकास परिषद के गठन को मंजूरी, अयोध्या शोध संस्थान को अंतराष्ट्रीय रामायण वैदिक शोध संस्थान के रूप मे विस्तारित करके स्थापित करने को मंजूरी, हाथरस मे दाऊजी लक्खी मेला को प्रांतिकरण करने का निर्णय। बुलंदशहर मे गंगा मेला का प्रांतीयकरण व बनारस में देव दीपावली आयोजन का प्रांतीय करण करने के प्रस्ताव को मंजूरी, प्रदेश मे महिला स्वयंसेवी समूहों को उनके ही ब्लॉक मे प्लांट लगाने के संबंध मे प्रस्ताव को मंजूरी, ड्रोन पॉलिसी को मंजूरी, राज्य स्तर पर नियमावली लागू करने के संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी, शीतकालीन सत्र 28 नवंबर 2023 से बुलाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी।
कैबिनेट बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना, कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, महिला कल्याण मंत्री बेबीरानी मौर्य, गन्ना विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री अरविन्द शर्मा, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह, औद्योगिक विकास मंत्री नन्दगोपाल नन्दी, श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद, उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय, प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल, मत्स्य मंत्री संजय निषाद, परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह आदि मंत्रियों ने भाग लिया। संचालन उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने संचालन किया तथा सम्बंधित विभागों के अपर मुख्य सचिव एवं मुख्य सचिव भी उपस्थित थे।
इसके पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा अपने मंत्रिमण्डल के सहयोगियों के साथ मिनी बस पर सवार होकर श्री हनुमानगढ़ी एवं श्रीरामलला का पूजन अर्चन किया। मंदिर निर्माण के कार्यो की जानकारी ली। सभी से दीपोत्सव को सफल बनाने का आहवान किया।
जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ 1 लाख का इनामी बदमाश शेर अली दिल्ली से… Read More
शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More
रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More
हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More
दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More
नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More