ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 01:25 AM IST

अयोध्या तक महाकुंभ का: जन सैलाब, टालनी पड़ी LLB की परीक्षा।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
अयोध्या तक महाकुंभ का जन सैलाब, टालनी पड़ी LLB की परीक्षा।
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: अयोध्या तक महाकुंभ का जन सैलाब, टालनी पड़ी LLB की परीक्षा।
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।

अयोध्या तक महाकुंभ का जन सैलाब, टालनी पड़ी LLB की परीक्षा।

images 1 8 - अयोध्या तक महाकुंभ का जन सैलाब, टालनी पड़ी LLB की परीक्षा।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

अयोध्या।

अयोध्या प्रयागराज महाकुंभ से रोजाना कई लाख श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं, इससे अयोध्या में जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है, जिसकी वजह से स्थानीय लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पिछले दिनों भारी भीड़ की वजह से छोटे बच्चों का स्कूल बंद करना पड़ा था, अब अवध विश्वविद्यालय में होने वाली परीक्षा को स्थगित करनी पड़ी है. अयोध्या में भारी भीड़ का असर विद्यार्थियों को भी भारी पड़ रहा है।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

15 फरवरी से अवध विश्वविद्यालय में एलएलबी सेमेस्टर की परीक्षा होने वाली थी, अयोध्या में भारी भीड़ को देखते हुए अवध विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से एलएलबी की इस परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। प्रयागराज महाकुंभ में स्नान के बाद भारी संख्या में श्रद्धालु राम नगरी अयोध्या पहुंच रहे हैं, बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए अयोध्या जिला प्रशासन ने अवध विश्वविद्यालय की कुलपति प्रतिभा गोयल से परीक्षा स्थगित करने का अनुरोध किया था। इसके बाद अब अवध विश्वविद्यालय में 15 फरवरी से होने वाले एलएलबी सेमेस्टर की परीक्षा टाल दी गई है।

अवध विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि 15 फरवरी से अवध विश्वविद्यालय में एलएलबी सेमेस्टर की परीक्षा शुरू होने वाली थी, लेकिन अयोध्या में भारी भीड़ को देखते हुए 15 फरवरी को होने वाली परीक्षा अग्रिम आदेश तक स्थगित कर दी गई है।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT