अयोध्या उत्तर प्रदेश

अयोध्या गैंगरेप के आरोपियों का डीएनए सैंपल लिया गया, पीड़िता के भ्रूण के DNA नमूने से होगा मिलान।

अयोध्या गैंगरेप के आरोपियों का डीएनए सैंपल लिया गया, पीड़िता के भ्रूण के DNA नमूने से होगा मिलान।

अयोध्या।

अयोध्या में नाबालिग से गैंगरेप के आरोपियों मो. मोईद खान व राजू का डीएनए सैम्पल गुरुवार को ले लिया गया। सैंपल लेने के लिए टीम जेल पहुंची। एक दिन पहले ही पीड़िता का डॉक्टरों ने सफलतापूर्वक गर्भपात कराया था।उसके भ्रूण का भी डीएनए सैंपल लिया गया है। अब दोनों सैंपल का मिलान किया जाएगा।

इससे पहले विवेचक देवेन्द्र सिंह ने जेल में बंद दोनों आरोपियों का डीएनए के लिए ब्लड सैंपल लेने की अनुमति कोर्ट से मांगी थी। वहां से इजाजत मिलते ही कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। पीड़िता से रेप का आरोपी मोईद खान सपा के भदरसा नगर का अध्यक्ष है। ऐसे में सपा खुलकर उसके पक्ष में आ गई थी। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने मामले में डीएनए जांच की मांग की थी।

गुरुवार को विवेचक की मौजूदगी जेल पहुंचकर आरोपियों का डीएनए सैंपल लिया गया। विशेष लोग अभियोजक पाक्सो विनोद उपाध्याय ने बताया कि विवेचक ने कोर्ट से ब्लड सैम्पल लेने के अनुमति मांगी थी। इसको लेकर विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट प्रथम के यहां अपील की गई। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें अनुमति प्रदान कर दी।

सीएमओ डा संजय जैन ने बताया कि गैंगरेप पीड़िता के भ्रूण के साथ ही अब आरोपियों का भी डीएनए सैंपल ले लिया गया है।

गौरतलब है कि अयोध्या में नाबालिग से गैंगरेप और उसके गर्भवती होने का पता चलते ही यूपी की सियासत गरमा गई थी। सीएम योगी ने सपा पर निशाना साधते हुए मामले की जानकारी विधानसभा में भी दी थी। इसके बाद अयोध्या पुलिस फास्ट हो गई और पीड़िता की सुरक्षा बढ़ाने के साथ ही आरोपियों पर एक्शन शुरू हो गया था। आरोपी की बेकरी पर बुलडोजर भी चलाया गया है। पीड़िता को अयोध्या से लखनऊ के केजीएमयू ले आया गया। यहीं पर उसका गर्भपात भी कराया गया है।

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

2 days ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

2 days ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

2 days ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

2 days ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

3 days ago