
अयोध्या।
अयोध्या पुलिस ने बिहार से देशी पिस्टल खरीदकर अयोध्या में बेचने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पांच देशी पिस्टल व कारतूस बरामद हुए है। दोनो अभियुक्तों का लम्बा आपराधिक इतिहास है। इससे पहले भी वह आयुध अधिनियम के तहत गिरफ्तार हो चुके है। पुलिस ने मामले में गौरीशंकर पुत्र स्व0 रामअधार पाण्डेय निवासी बेलवारी खान थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या, संदीप मिश्रा पुत्र प्रदीप कुमार मिश्रा निवासी दतिया थाना पूराकलन्दर जनपद अयोध्या को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में दोनो ने बताया कि बिहार प्रान्त के छपरा रेलवे स्टेशन से एक व्यक्ति से हम लोगों ने खरीदा था और अयोध्या में महंगे दामों पर बिक्री के लिये ग्राहक की तलाश में जा रहे थे कि साई दाता कुटिया के पास पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया।
पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन सिंह ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोगो के द्वारा बिहार से लाकर अयोध्या में देशी पिस्टल बेंची जा रही है। जिसमें एसएसपी ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया था। इस टीम को सफलता मिली। मामले से सम्बंधित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से पांच देशी पिस्टल बरामद की गई है। इनके खिलाफ कोतवाली नगर में मुकदमा पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के अन्य लिंक के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है।
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More
दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More
प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More