
सुल्तानपुर जिले में रविवार को शहर के चौक में अतिक्रमण हटाने के दौरान कई व्यापारियों ने सफाई कर्मी से मारपीट कर ली। मारपीट से आहत सफाई कर्मी धरने पर चले गए थे। सोमवार को कूड़ा उठाने से मना करते हुए सफाईकर्मियों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर नगर पालिका में धरना शुरू कर दिया।
रविवार को सफाईकर्मियों की एक टोली ईओ के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने का कार्य कर रही थी। इसी दौरान टीम शाहगंज से चौक की तरफ पहुंची अतिक्रमण हटाने लगी, तो कई व्यापारी सफाई कर्मियों से मारपीट किया। इस दौरान काफी समय तक सफाई कर्मियों व व्यापारियों में काफी देर तक नोक झोंक चलती रही। इसी बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। वही सफाई कर्मी अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंप धरने पर चले गए।
सोमवार को सफाई कर्मियों के धरने पर जाने से वार्डों में कूड़े के ढेर बन गए। सफाई कर्मचारी यूनियन के नेता व पूर्व सभासद अमोल बाजपेयी एडवोकेट ने बताया कि प्रशासन के सहयोग से दोनों पक्षों को कोतवाली लाया गया। जहां पर मारपीट करने वाले व्यापारी सार्वजनिक रूप से माफी मांगे हैं। इसके बाद नाराज सफाई कर्मी काम पर लौट आए। अब दूसरी मीटिंग से शहर का कूड़ा उठाने समेत साफ सफाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस बात पर भी सहमति बनी है कि अब बिना सक्षम अधिकारी (मजिस्ट्रेट) और पुलिस के बिना नगर पालिका की टीम अतिक्रमण हटाने के लिए नहीं निकलेगी। जिससे इस तरह की स्थिति फिर से न उत्पन्न हो।
मुकदमे में नामजद जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि को खंडासा पुलिस ने गिरफ्तार किया। अयोध्या। अयोध्या… Read More
पीड़ित परिवार को विधायक ने दी एक लाख की सहायता। अयोध्या। अयोध्या जिले के नाका… Read More
पूर्व सांसद लल्लू सिंह के बेटे की कार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार, बाल-बाल… Read More
पार्किंग विवाद को लेकर पुुलिस पर पूर्व विधायक के परिवार से अभद्रता का आरोप, हंगामा।… Read More
विकसित परिक्रमापथ पर श्रद्धालुओं को सुगम राह देने की तैयारी, विधायक ने किया निरीक्षण। अयोध्या।… Read More
स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी के बाद अयोध्या पहुंचे पूर्व महापौर। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More