अयोध्या उत्तर प्रदेश

राजस्थान के सीएम पहुंचे अयोध्या, किए श्रीरामलला के दर्शन, कहा- यहां आकर मन प्रसन्न हो गया।

राजस्थान के सीएम पहुंचे अयोध्या, किए श्रीरामलला के दर्शन, कहा- यहां आकर मन प्रसन्न हो गया।

अयोध्या।

अयोध्या श्रीराम नगरी में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार सुबह अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा आज रामनगरी में आकर मन प्रसन्न हो गया। इससे पहले जब कभी भी श्रीरामलला के दर्शन किए थे तो टेंट में किए थे और अब भव्य और दिव्य मंदिर में दर्शन हो रहे हैं। अपने आप को सौभाग्यशाली मान रहा हूं, कितना बड़ा काम हुआ है। अब श्रीरामलला के दर्शन भव्य और दिव्य मंदिर में हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहुत-बहुत धन्यवाद कि उन्होंने देश में सबसे बड़े इस सांस्कृतिक महत्व वाले केंद्र में इतना विशाल श्रीरामलला का मंदिर बनवाया।

उन्होंने कहा कि राम हमारे रोम-रोम में बसते हैं। राम हमारी आस्था के केंद्र हैं। लोकसभा चुनाव पर बोले मुख्यमंत्री, कहा सभी जगह राम की महिमा है, भगवान राम जो करेंगे अच्छा करेंगे।

राजस्थान विधानसभा के स्पीकर वासुदेव ददलानी ने कहा कि आज अयोध्या आकर के अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। जो हम बरसों से आंदोलन करते थे हमने जो ईंटों का पूजन किया था, वह साकार हुआ और प्रत्यक्ष अब दर्शन करने का अवसर मिला है। राजस्थान व अयोध्या का रिश्ता बहुत पुराना है। सनातन और संस्कृति में इसका उल्लेख है। राजस्थान की वीर भूमि से राम जी का पुराना नाता रहा है, यह केवल मंदिर ही नहीं है विश्व का सबसे बड़ा सांस्कृतिक केंद्र बनने जा रहा है।

सारा विश्व इससे आध्यात्मिक चेतना भी लेगा। इस मंदिर में सिर्फ हिंदू नहीं विश्व के सभी धर्म के लोग यहां आकर प्रेरणा लेंगे। भारत का विश्व गुरु का जो स्थान था जल्द ही पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत को विश्व गुरु का दर्जा मिल जाएगा।

editor

Recent Posts

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण।

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More

1 day ago

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More

2 days ago

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

1 week ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

1 week ago