अयोध्या उत्तर प्रदेश

अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा, कार से 74 किलो गांजे के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार।

अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा, कार से 74 किलो गांजे के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार।

अयोध्या।

अयोध्या जिले की मवई थाना पुलिस, स्वाट (SWAT) और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 74 किलो 645 ग्राम अवैध गांजे के साथ दो शातिर तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बरामद किए गए उच्च कोटि के गांजे का बाजार मूल्य लाखों रुपये आंका गया है। तस्कर यह खेप ओडिशा से लग्जरी कार के भीतर विशेष तौर पर तैयार कराए गए गुप्त बॉक्स में छिपाकर लखनऊ खपाने ले जा रहे थे।

मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सटीक सूचना मिली कि राष्ट्रीय राजमार्ग-27 (लखनऊ-गोरखपुर हाईवे) के रास्ते एक हुंडई वरना कार में गांजे की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए मवई पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम ने मवई चौराहा ओवरब्रिज के समीप सर्विस लेन पर रणनीतिक घेराबंदी की। कुछ ही देर में संदिग्ध कार मौके पर पहुंची, जिसे पुलिस बल ने चारों तरफ से घेरकर रोक लिया।

वाहन की सघन तलाशी के दौरान पुलिस टीम को कार की पिछली सीटों के नीचे शातिराना अंदाज में वेल्डिंग कर बनाया गया एक गुप्त बॉक्स (कैविटी) मिला। बॉक्स को खोलने पर उसमें से कई पैकेटों में भरा कुल 74 किलो 645 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से तस्करी में प्रयुक्त हुंडई वरना कार को जब्त करते हुए दोनों सवारों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस की गहन पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्तों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए कार्यप्रणाली का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वे पुरानी गाड़ियों को खरीदकर उनके फर्श और सीटों के नीचे गुप्त केबिन बनवाते थे। इसके बाद ओडिशा के दूरदराज इलाकों से बेहद सस्ते दामों पर गांजा खरीदकर इन गुप्त बॉक्सों में भर लेते थे, ताकि रास्ते में पड़ने वाली जांच चौकियों पर किसी को शक न हो। इस खेप को वे लखनऊ और आसपास के जनपदों में फुटकर व थोक पैडलरों को भारी मुनाफे पर ऊंचे दामों में बेचते थे।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान कृष्ण गोपाल श्रीवास्तव (निवासी अस्तबल यहियागंज, थाना चौक, जनपद लखनऊ) और अरविंद कुमार वर्मा (निवासी बूड़नपुर मोतीघारपुर, थाना बसखारी, जनपद अंबेडकरनगर) के रूप में हुई है। मवई थाने में दोनों आरोपियों के विरुद्ध नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

इस सफल अभियान को अंजाम देने के बाद, विधिक प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत दोनों अभियुक्तों को सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से अदालत के आदेश पर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

editor

Share
Published by
editor

Recent Posts

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में आयोजित भव्य दीपोत्सव देखकर कार से वापस लखनऊ लौट रहे एक व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनऊ के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी मोहतसिम राजपाल (39) के रूप में हुई है। घटना अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहां वे नित्यक्रिया के लिए शौचालय गए थे और अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी व्यवसायी मोहतसिम राजपाल अपने एक परिचित के साथ कार से अयोध्या धाम में दीपोत्सव समारोह में शामिल होने आए थे। उत्सव देखने के बाद दोनों कार से लखनऊ के लिए वापस रवाना हुए थे। रास्ते में कैंट थाना क्षेत्र के दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर मोहतसिम नित्यक्रिया के लिए उतरे और शौचालय के अंदर चले गए, जबकि उनके साथ मौजूद परिचित कार में ही बैठकर उनका इंतजार करने लगा। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब मोहतसिम शौचालय से बाहर नहीं निकले, उसने तत्काल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी और शौचालय के पास जाकर आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पंप कर्मियों की मदद से शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर मोहतसिम अचेत अवस्था में पड़े मिले। आनन-फानन में रात करीब 11:00 बजे उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। मामले के संबंध में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल।

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: योगी आदित्यनाथ

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More

3 weeks ago

कोच्चि: लूट का आरोप लगाने वाले डॉक्टर के फोन से 12 महिलाओं के वीडियो, LOC

इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More

3 weeks ago