ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 04:44 AM IST

55 अवैध मदरसे, एसआईटी: को भेजी गई रिपोर्ट, बड़ी कार्रवाई की तैयारी।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
55 अवैध मदरसे, एसआईटी को भेजी गई रिपोर्ट, बड़ी कार्रवाई की तैयारी।
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: 55 अवैध मदरसे, एसआईटी को भेजी गई रिपोर्ट, बड़ी कार्रवाई की तैयारी।
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।
55 अवैध मदरसे, एसआईटी को भेजी गई रिपोर्ट, बड़ी कार्रवाई की तैयारी।

3617 - 55 अवैध मदरसे, एसआईटी को भेजी गई रिपोर्ट, बड़ी कार्रवाई की तैयारी।

अयोध्या।

अयोध्या एसआईटी की ओर से प्रदेश में कई जा रही मदरसों की जांच को लेकर जिले से 55 अवैध मदरसों की रिपोर्ट भेजी गई है। जिले के 11 ब्लाकों में अवैध ढंग से संचालित इन मदरसों को गत वर्ष किए गए सर्वे में अवैध पाया गया था। इसके बाद एसआईटी द्वारा दुबारा शुरू की गई जांच के चलते फिर इन पर शिकंजा कसने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

इन अवैध मदरसों की फंडिंग पर जहां विशेष निगाह है वहीं किस तरह से और कैसे चलाए जा रहे, इन पर भी निगाह रखी जा रही है। यह वह मदरसे है जिनकी मदरसा बोर्ड से न कोई मान्यता है और न ही इनका वैधानिक पंजीकरण। जिले में करीब 145 मान्यता प्राप्त मदरसे संचालित हैं। जबकि आठ अनुदानित मदरसे हैं। केवल अनुदानित मदरसों के शिक्षकों को ही सरकार की ओर से वेतन प्रदान किया जाता है। अब जब एसआईटी द्वारा दुबारा जांच शुरू की गई, तो जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा गत वर्ष सामने आए 55 अवैध मदरसों की रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। इन अवैध मदरसों में एसआईटी की जांच का प्रमुख उद्देश्य फंडिंग और संचालन के साथ यहां पढ़ने वाले छात्रों की जांच करना है। सूत्रों के अनुसार इसे लेकर एसआईटी की टीम जिले में जांच के लिए भी कभी भी धमक सकती है।

जिले में कुल 55 अवैध मदरसे पाए गए हैं। जहां सवा तीन हजार छात्र पाए गए हैं। शासन को पूरी रिपोर्ट भेज दी गई है। गोपनीय होने के कारण रिपोर्ट के तथ्यों को सार्वजनिक नहीं किया जा सकता है।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT