ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 07:54 PM IST

सिविल लाइन में नशे: की हालत में सड़क किनारे पड़ा मिला सिपाही, वीडियो वायरल होने पर एसएसपी ने किया निलंबित।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
सिविल लाइन में नशे की हालत में सड़क किनारे पड़ा मिला सिपाही, वीडियो वायरल होने पर एसएसपी ने किया निलंबित।
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: सिविल लाइन में नशे की हालत में सड़क किनारे पड़ा मिला सिपाही, वीडियो वायरल होने...
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।

सिविल लाइन में नशे की हालत में सड़क किनारे पड़ा मिला सिपाही, वीडियो वायरल होने पर एसएसपी ने किया निलंबित।

1794490966820 - सिविल लाइन में नशे की हालत में सड़क किनारे पड़ा मिला सिपाही, वीडियो वायरल होने पर एसएसपी ने किया निलंबित।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

अयोध्या।

अयोध्या जिले के सिविल लाइन स्थित पत्रकार चौराहे के समीप बुधवार दोपहर एक पुलिस आरक्षी के अत्यधिक नशे की हालत में सड़क किनारे पड़े होने का मामला सामने आया है। वर्दी की मर्यादा को धूमिल करने वाली इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आरक्षी कभी सड़क किनारे लड़खड़ाकर बैठता तो कभी जमीन पर लेटा हुआ दिखाई दे रहा है। मामले का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. गौरव ग्रोवर ने अनुशासनहीनता के आरोप में संबंधित आरक्षी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

उप निरीक्षक चंद्रमोहन शुक्ला के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब दो बजे सूचना मिली थी कि पत्रकार चौराहे के पास एक पुलिसकर्मी नशे की हालत में अचेत सा पड़ा हुआ है। सूचना पर वे मुख्य आरक्षी उमाशंकर कनौजिया और आरक्षी राघवेंद्र कुमार सिंह के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। जांच में वहां रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी विकास सिंह नशे में धुत हालत में मिले। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम के फोटो और वीडियो बना लिए, जो देखते ही देखते इंटरनेट पर प्रसारित हो गए।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

स्थिति को संभालते हुए पुलिस टीम ने पहले उन्हें ई-रिक्शा से वहां से हटाया और बाद में पुलिस लाइन से वाहन चालक मुख्य आरक्षी अनिरुद्ध यादव के साथ जिला अस्पताल ले जाकर उनका चिकित्सीय (मेडिकल) परीक्षण कराया। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने स्पष्ट किया कि पुलिस बल में अनुशासनहीनता और सार्वजनिक स्थान पर इस प्रकार का आचरण कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा; आरोपी आरक्षी को निलंबित करने के साथ ही उसके विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

गौरतलब है कि जनपद में खाकीधारियों के नशे में धुत होकर वायरल होने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व अप्रैल 2020 में रायगंज क्षेत्र के जैन मंदिर तिराहे पर दो सिपाहियों द्वारा शराब के नशे में उत्पात मचाने और राहगीरों से मारपीट करने का वीडियो सामने आया था, इसके अलावा 5 जुलाई 2025 को नाका क्षेत्र में तैनात होमगार्ड विनोद कुमार का नशे की हालत में सड़क पर गिरते-पड़ते होने का वीडियो वायरल हुआ था, वहीं 31 जुलाई 2025 के आसपास पुष्पराज चौराहे पर एक उपनिरीक्षक (दरोगा) के शराब के नशे में झूमने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना था।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT