अयोध्या उत्तर प्रदेश

पेशी के दौरान बंदी फरार मामले में हेड कांस्टेबल पर भी दर्ज हुआ मुकदमा।

पेशी के दौरान बंदी फरार मामले में हेड कांस्टेबल पर भी दर्ज हुआ मुकदमा।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के जिला कारागार में निरुद्ध एक बंदी के न्यायालय में पेशी के दौरान फरार होने के मामले में कोतवाली नगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। इस मामले में लाकअप हवालात न्यायालय पर तैनात उपनिरीक्षक फूलचंद सोनकर की तहरीर पर बंदी दीपक  और हेड कांस्टेबल गुंजन सिंह को आरोपी बनाया गया है। घटना 20 अगस्त को पेशी के दौरान हुई थी।

एफआईआर में दर्ज तहरीर के अनुसार कोतवाली नगर क्षेत्र के गोण्डिया विजुलिया डीह, दर्शननगर निवासी अभियुक्त दीपक (पुत्र) नेतराम को न्यायालय में पेशी के लिए हेड कांस्टेबल गुंजन सिंह के साथ रवाना किया गया था। करीब एक बजे हेड कांस्टेबल गुंजन सिंह ने उपनिरीक्षक शिव प्रसाद को फोन कर दीपक के फरार होने की सूचना दी।

सूचना मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बंदी की तलाश में पुलिस टीमों को लगाया गया है। फरार बंदी के संबंध में आसपास के संभावित ठिकानों और रास्तों पर भी तलाश की जा रही है।

उपनिरीक्षक फूलचंद सोनकर की तहरीर में कहा गया है कि दीपक को न्यायालय में पेशी के लिए भेजा गया था, लेकिन इसी दौरान वह फरार हो गया। मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एफआईआर में दीपक के साथ हेड कांस्टेबल गुंजन सिंह का नाम आरोपी के रूप में दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि बंदी पेशी के दौरान पुलिस अभिरक्षा से किस परिस्थिति में फरार हुआ। बंदी के फरार होने के बाद पुलिस विभाग में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हुए हैं। फिलहाल पुलिस फरार बंदी की तलाश के साथ ही पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है।

गौरतलब है कि अयोध्या में कैदियों के फरार होने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी जिला कारागार से दो कैदी फरार हो चुके हैं, जो अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर बताए जा रहे हैं। ऐसे में कचहरी परिसर जैसे संवेदनशील स्थान से कैदी के फरार होने की घटना ने पुलिस और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

(फ़ोटो काल्पनिक है)

editor

Recent Posts

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

3 days ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

3 days ago

अयोध्या: रुदौली में ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक… Read More

3 days ago

श्रीराम मंदिर में लागू होगी सेना जैसी कार्यप्रणाली, कर्मचारियों की बनेगी ‘डिजिटल कुंडली’ चढ़ावा चोरी के बाद सख्त हुए CEO जितेंद्र मिश्र।

श्रीराम मंदिर में लागू होगी सेना जैसी कार्यप्रणाली, कर्मचारियों की बनेगी 'डिजिटल कुंडली' चढ़ावा चोरी… Read More

3 days ago

मशहूर अभिनेता राजपाल यादव ने किए रामलला व हनुमानगढ़ी के दर्शन, कहा- ‘बदल गया है श्रीरामनगरी का स्वरूप’।

मशहूर अभिनेता राजपाल यादव ने किए श्रीरामलला व श्रीहनुमानगढ़ी के दर्शन, कहा- 'बदल गया है… Read More

4 days ago

प्रयागराज हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, 3 स्कूली बच्चों समेत 5 घायल।

प्रयागराज हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, 3 स्कूली बच्चों… Read More

4 days ago