88 17 1766211934 - मया बाजार–टडौली रेलवे ट्रैक पर कटा हुआ अज्ञात शव मिलने से हड़कंप।

मया बाजार–टडौली रेलवे ट्रैक पर कटा हुआ अज्ञात शव मिलने से हड़कंप।

अयोध्या उत्तर प्रदेश

मया बाजार–टडौली रेलवे ट्रैक पर कटा हुआ अज्ञात शव मिलने से हड़कंप।

88 17 1766211934 - मया बाजार–टडौली रेलवे ट्रैक पर कटा हुआ अज्ञात शव मिलने से हड़कंप।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के विकासखंड मया बाजार अंतर्गत कोतवाली गोसाईगंज क्षेत्र में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब टडौली क्रॉसिंग और मया बाजार के बीच रेलवे पटरी पर एक अज्ञात व्यक्ति का कटा हुआ शव मिला। तड़के ग्रामीणों की नजर पटरी पर पड़े शव पर पड़ी, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही कोतवाली गोसाईगंज पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक क़ानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन की चपेट में आने से मौत का प्रतीत हो रहा है, हालांकि वास्तविक स्थिति की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

कोतवाली गोसाईगंज के कोतवाल शारदेन्दु दुबे ने बताया कि सुबह मया बाजार और टडौली के बीच रेलवे पटरी पर ग्रामीणों द्वारा कटा हुआ शव देखे जाने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया है, लेकिन अब तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।

पुलिस के अनुसार यह अज्ञात शव रेलवे किलोमीटर संख्या 934/15 से 934/14 के बीच, टडौली क्रॉसिंग–मयाबाजार सेक्शन में मिला है। शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं और आसपास के थानों को भी सूचना भेजी गई है।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को इस शव के संबंध में कोई जानकारी हो या कोई व्यक्ति लापता हो, तो तत्काल कोतवाली गोसाईगंज से संपर्क कर सूचना दें, ताकि मृतक की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *