On Guru Purnima MLA Ved Prakash Gupta visited and worshipped in temples - गुरू पूर्णिमा पर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने किया मंदिरों में दर्शन-पूजन।

गुरू पूर्णिमा पर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने किया मंदिरों में दर्शन-पूजन।

अयोध्या उत्तर प्रदेश

अयोध्या।

अयोध्या श्रीरामनगरी में गुरू पूर्णिमा के पावन अवसर पर अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने विभिन्न मंदिरों में दर्शन-पूजन कर गुरुजनों के प्रति श्रद्धा निवेदित की। उन्होंने रानोपाली स्थित महंत भरत दास जी के आश्रम, रिकाबगंज स्थित श्रीहनुमानगढ़ी, देवकाली मंदिर सहित कई प्रमुख मंदिरों में जाकर पूजन-अर्चन किया। इस दौरान विधायक ने संत-महंतों से आशीर्वाद प्राप्त किया और उनके साथ कुछ समय व्यतीत किया।

विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा, “गुरु ही जीवन को दिशा देने वाले मार्गदर्शक होते हैं। गुरू पूर्णिमा का यह पर्व भारतीय संस्कृति की मूल आत्मा का प्रतीक है। अयोध्या की संत परंपरा पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा है। मेरा सौभाग्य है कि मुझे संतों का सानिध्य और आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *