
102–108 एम्बुलेंस सेवाओं की तेज़ी से बढ़ी पहुंच, 8 महीने में डेढ़ लाख से अधिक मरीजों को सहायता।
अयोध्या।
अयोध्या जिले में 102 और 108 एम्बुलेंस सेवाओं की सक्रियता ने आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था को मजबूती दी है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पिछले 08 महीनों में दोनों सेवाओं ने मिलकर डेढ़ लाख से अधिक मरीजों को अस्पताल पहुंचाया है। आपात स्थिति में कॉल मिलते ही एम्बुलेंस औसतन 15–20 मिनट के भीतर मौके पर पहुंच रही है, जिससे उपचार का समय कम हुआ है और राहत मिलने की गति बढ़ी है।
102 सेवा ने अप्रैल से नवंबर 2025 के बीच 1 लाख से अधिक मरीजों को आपातकालीन सहायता प्रदान की है। इनमें गर्भवती महिलाएं, नवजात शिशु और गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीज प्रमुख हैं। वहीं 108 सेवा ने इसी अवधि में 50 हजार से अधिक मरीजों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया है। हाइवे हादसे, हृदय रोग, सांप काटने और अन्य आपात स्थितियों में 108 एम्बुलेंस की उपलब्धता महत्वपूर्ण साबित हुई है।
रुदौली, मिल्कीपुर, बीकापुर और सोहावल जैसे दूरस्थ इलाकों में भी एम्बुलेंस औसतन 15–20 मिनट में पहुंच रही है। अयोध्या जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में पहुंचने वाले अधिकतर मरीज 108 एम्बुलेंस के माध्यम से लाए जा रहे हैं।
चिकित्सकों के अनुसार, गंभीर मरीजों को ‘गोल्डन ऑवर’ के भीतर अस्पताल पहुंचाना ही उपचार का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है, और यह सेवाएं इस आवश्यकता को पूरा कर रही हैं। दोनों सेवाओं की एम्बुलेंस में ऑक्सीजन सिलिंडर, स्ट्रेचर, प्राथमिक उपचार किट जैसी बुनियादी आवश्यकताएं उपलब्ध हैं, जिससे रास्ते में मरीजों को प्रारंभिक उपचार मिल सके। कॉल सेंटर के माध्यम से शिकायतों और आपात कॉलों को लगातार मॉनिटर किया जा रहा है।
बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More
अयोध्या में बनेगा NSG का रीजनल हब, योगी कैबिनेट ने मिल्कीपुर में 65 एकड़ जमीन… Read More
18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More