
बोलेरो और ट्रैक्टर-ट्राली की भीषण टक्कर, 03 श्रद्धालुओं की मौत, 11 गंभीर घायल।
अयोध्या।
अयोध्या जिले में बृहस्पतिवार भोर लगभग 5 बजे प्रयागराज हाईवे पर थाना पूराकलंदर क्षेत्र के कल्याण भदरसा गांव के पास उस समय दिल दहला देने वाला हादसा हो गया, जब अयोध्या दर्शन के लिए आ रही श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए।
हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी श्रद्धालु मध्य प्रदेश के रीवा जिले से अयोध्या में श्रीरामलला के दर्शन करने के लिए निकल रहे थे।
सूचना मिलते ही पूराकलंदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया। कई घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को पुलिस ने कब्जे में लेकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
हादसे के बाद हाईवे पर लंबी देर तक आवागमन प्रभावित रहा। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More
अयोध्या में बनेगा NSG का रीजनल हब, योगी कैबिनेट ने मिल्कीपुर में 65 एकड़ जमीन… Read More
18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More