
पुनरीक्षण अभियान स्थिति जानने बूथों पर पहुंचे विधायक वेद प्रकाश गुप्ता।
अयोध्या।
अयोध्या सदर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने बुधवार को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत विभिन्न बूथों का निरीक्षण करते हुए अभियान की अद्यतन स्थिति जानी। इस दौरान उन्होंने बीएलओ, बूथ पदाधिकारियों तथा बीएलए-2 से घर-घर सर्वे, नए मतदाताओं के पंजीकरण तथा त्रुटि संशोधन की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। विधायक ने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है और इसे शुद्ध व त्रुटिरहित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने प्राथमिक विद्यालय गद्दोपुर, मनोहर लाल इंटर कॉलेज, पूरा बाजार तथा राजेपुर बूथ का भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र मतदाताओं के नाम जोड़े जाने में किसी प्रकार की लापरवाही न हो और प्रत्येक घर तक बीएलओ की पहुंच सुनिश्चित की जाए।
निरीक्षण के दौरान विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा, “विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण है। हमारा प्रयास है कि विधानसभा की सभी बूथ इकाइयों में यह अभियान पूरी पारदर्शिता और तेजी के साथ पूरा हो। कोई भी पात्र नागरिक मताधिकार से वंचित न रहे, यह हमारी प्राथमिकता है।”
उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने की अपील की। पार्टी पदाधिकारियों को अधिकारियों का सहयोग करने का निर्देश दिया। मौके पर अनिल सिंह, रवि सोनकर, अमल गुप्ता, वीरेन्द्र सिंह, संदीप मध्यान, सचिन सरीन, चेतन, अमन, अरूण सोनकर सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More
दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More
प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More