
कोतवाली नगर पुलिस ने पत्रकार पर हमले का पर्दाफाश, तीन शूटर गिरफ्तार ।
अयोध्या।
अयोध्या जिले के कोतवाली नगर थाना पुलिस ने पत्रकार पर हुए जानलेवा हमले की गुत्थी सुलझाते हुए तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल स्विफ्ट कार, लोहे की पाइप और दो बांस के डंडे भी बरामद किए हैं। पुलिस टीम ने 4 दिसंबर की देर रात करीब 2 बजे अफीम कोठी के पीछे परिक्रमा मार्ग से तीनों को दबोचा।
पुलिस के मुताबिक हुई घटना की जड़ 30 अप्रैल 2025 की है, जब मिर्जापुर माफी में मारपीट के मामले में अभियुक्त गौरव पांडेय ने पत्रकार राममूर्ति यादव और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। उसी रंजिश को लेकर बदले की भावना से पत्रकार पर हमला सोची-समझी साजिश के तहत कराया गया।
गिरफ्तार आरोपी आफताब निवासी रीडगंज तकिया, महफूज आलम, निवासी हैबतपुर चुड़ामणि चौराहा महोबरा, उमेश चौहान निवासी मानव नगर साहबगंज तीनों ही आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और इनके खिलाफ पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं। साजिश में शामिल कुल छह लोग, तीन फरार है वादकार बृजेश कुमार यादव, निवासी अबनपुर सरोहा (थाना पूराकलंदर) की तहरीर पर पुलिस ने 191(2), 191(3), 109(1) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विवेचना के दौरान सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी इनपुट और अन्य साक्ष्यों से कुल छह आरोपियों की पहचान हुई। जिनमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीन आरोपियों की तलाश जारी है।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More