67891750af0e6 patna shopkeeper was shot dead symbolic photo 06440986 16x9 1 - प्रेमी ने सीने में गोली मारकर प्रेमिका की हत्या कर दी, फिर खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया।

प्रेमी ने सीने में गोली मारकर प्रेमिका की हत्या कर दी, फिर खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया।

अयोध्या उत्तर प्रदेश

प्रेमी ने सीने में गोली मारकर प्रेमिका की हत्या कर दी, फिर खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया।

67891750af0e6 patna shopkeeper was shot dead symbolic photo 06440986 16x9 1 - प्रेमी ने सीने में गोली मारकर प्रेमिका की हत्या कर दी, फिर खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया।

अयोध्या।

अयोध्या जिले में रविवार शाम प्रेमी ने सीने में गोली मारकर प्रेमिका की हत्या कर दी। फिर खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। होम स्टे के कमरे में वारदात की। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर लाश निकाली। वारदात की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। लड़का देवरिया और लड़की बाराबंकी की है। दोनों ने आज ही अयोध्या में कमरा लिया था। घटना कोतवाली क्षेत्र के बड़ी देवकाली स्थित एक होम स्टे की है।

सीओ सिटी आशुतोष तिवारी ने बताया कि मृतक युवक की पहचान देवरिया के भुजौली कालोनी के रहने वाले आयुष गुप्ता (25) वर्ष रूप में हुई है। वहीं लड़की बाराबंकी की रहने वाली थी। आज ही दोनों ने यहां होम स्टे में कमरा लिया था।

पुलिस ने बताया कि शाम को होम स्टे के स्टाफ ने चाय देने के लिए कमरे का दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब नहीं आया। शाम 6.30 बजे होटल संचालक ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर दोनों का शव मिला। दोनों की खून से सनी लाश बेड पर पड़ी थी। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की है।

सीओ सिटी आशुतोष तिवारी ने बताया कि आयुष ने तमंचे से पहले प्रेमिका के सिर में गोली मारी। इसके बाद खुद को गोली मार ली। कमरे में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस कई एंगल से मामले की जांच कर रही है। होटल प्रबंधन से भी पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *