लखनऊ

नवरात्रि को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, मंदिरों के आसपास मांस की ब्रिकी पर लगी रोक।

नवरात्रि को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, मंदिरों के आसपास मांस की ब्रिकी पर लगी रोक।

लखनऊ।

लखनऊ नवरात्रि के दौरान मांस की ब्रिकी पर रोक लगाने की मांग जगह-जगह उठ रही है। इस बीच CM योगी ने मंदिरों के आसपास अंडा, मीट और मांस की ब्रिकी पर रोक लगाने का सख्त आदेश दे दिया है। उन्होंने नवरात्रि के दौरान 24 घंटे बिजली की आपूर्ति करने के भी निर्देश दिए। साथ ही CM ने कहा कि रामनवमी के अवसर पर पूरा प्रदेश श्रीरामचरितमानस के अखंड पाठ से गुंजायमान होगा। हिंदू धर्म में मां दुर्गा की आराधना का पावन पर्व चैत्र नवरात्रि 30 मार्च 2025 से शुरू होने जा रहा है। 9 दिनों तक चलने वाले इस पर्व के दौरान देश में अलग-अलग जगहों पर अंडे और मांस की ब्रिकी पर रोक लगाने की मांग उठ रही है।

शनिवार 29 मार्च को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ नवरात्रि और राम नवमी से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की। इस बैठक दौरान उन्होंने तमाम दिशानिर्देश भी दिए। CM योगी ने सख्त आदेश दिया कि मंदिरों के आसपास अंडा, मीट और मांस आदि की दुकानें न हों। उन्होंने कहा कि सुनिश्चित करायें कि कहीं भी अवैध स्लाटरिंग न की जाए।

बैठक के दौरान सीएम योगी ने चैत्र रामनवमी के मौके पर सभी जनपदों में 24 घंटे का श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में 5 अप्रैल से अखंड मानस पाठ प्रारंभ होगा। 6 अप्रैल को अयोध्या में श्रीरामलला के सूर्य तिलक के साथ इसकी पूर्णाहुति होगी।

सीएम योगी ने बैठक में यह भी कहा कि नवरात्रि के मौके पर पूरे प्रदेश में 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति होगी। साथ ही देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की सेवा और सुविधा के लिए जूट मैटिंग, पेयजल और छाजन के पुख्ता प्रबंध कराए जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नवरात्रि के अवसर पर देवीपाटन मंदिर, बलरामपुर, शाकुम्भरी देवी मंदिर, सहारनपुर एवं विंध्यवासिनी देवी धाम, मीरजापुर आदि प्रमुख देवी मंदिरों और शक्तिपीठों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन होगा। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा से जुड़े सभी आवश्यक प्रबंध किए जाएं। कतारबद्ध श्रद्धालुओं को तेज धूप में खड़े होने में समस्या न हो, इसके लिए जूट मैटिंग कराई जाए। सभी देवालयों में पेयजल के पुख्ता प्रबंध होने चाहिए।

उन्होंने श्रीरामजन्मभूमि मंदिर और प्रमुख देवी मंदिरों, शक्तिपीठों में क्राउड कंट्रोल की कार्ययोजना लागू करने के भी निर्देश दिए। साथ ही पूरे प्रदेश में स्वच्छता के विशेष अभियान चलाने को कहा है।

editor

Recent Posts

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में आयोजित भव्य दीपोत्सव देखकर कार से वापस लखनऊ लौट रहे एक व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनऊ के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी मोहतसिम राजपाल (39) के रूप में हुई है। घटना अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहां वे नित्यक्रिया के लिए शौचालय गए थे और अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी व्यवसायी मोहतसिम राजपाल अपने एक परिचित के साथ कार से अयोध्या धाम में दीपोत्सव समारोह में शामिल होने आए थे। उत्सव देखने के बाद दोनों कार से लखनऊ के लिए वापस रवाना हुए थे। रास्ते में कैंट थाना क्षेत्र के दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर मोहतसिम नित्यक्रिया के लिए उतरे और शौचालय के अंदर चले गए, जबकि उनके साथ मौजूद परिचित कार में ही बैठकर उनका इंतजार करने लगा। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब मोहतसिम शौचालय से बाहर नहीं निकले, उसने तत्काल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी और शौचालय के पास जाकर आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पंप कर्मियों की मदद से शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर मोहतसिम अचेत अवस्था में पड़े मिले। आनन-फानन में रात करीब 11:00 बजे उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। मामले के संबंध में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल।

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: योगी आदित्यनाथ

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More

3 weeks ago

कोच्चि: लूट का आरोप लगाने वाले डॉक्टर के फोन से 12 महिलाओं के वीडियो, LOC

इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More

3 weeks ago