अम्बेडकर नगर - उत्तर प्रदेश

वन विभाग के सिपाही का घूस लेते वीडियो, अवैध लकड़ी काटने वाले से 5 हजार रुपए मांगे।

वन विभाग के सिपाही का घूस लेते वीडियो, अवैध लकड़ी काटने वाले से 5 हजार रुपए मांगे।

अंबेडकरनगर।

अम्बेडकर नगर जिले में वन विभाग का एक सिपाही भ्रष्टाचार के जाल में फंस गया है। टांडा तहसील के दौलतपुर हाकल पट्टी में तैनात हल्का सिपाही सूर्य नाथ का अवैध लकड़ी काटने की एवज में रिश्वत लेते हुए वीडियो सामने आया है।

स्थानीय निवासी विनय द्वारा अवैध रूप से लकड़ी कटवाई गई थी। जब यह बात वन सिपाही सूर्य नाथ के संज्ञान में आई, तो उन्होंने कानूनी कार्रवाई करने के बजाय मामले को दबाने के लिए 5 हजार रुपए की मांग की। विनय ने पहले 2500 रुपए का भुगतान कर दिया और शेष राशि बाद में देने का वादा किया।

जब विनय ने कुछ दिनों तक बाकी पैसे नहीं दिए, तो सिपाही ने उसे फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देना शुरू कर दिया। इस पूरे प्रकरण का ऑडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों के बीच पैसों के लेन-देन की बातचीत स्पष्ट रूप से सुनी जा सकती है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभागीय वन अधिकारी ने जांच कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। यह घटना वन विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर करती है, जहां कानून के रखवाले ही कानून तोड़ने वालों से साठगांठ कर रहे हैं।

editor

Recent Posts

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

2 days ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

2 days ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

2 days ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

5 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

5 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

5 days ago