पूराकलंदर- अयोध्या

ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत, सिर धड़ से हुआ अलग।

ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत, सिर धड़ से हुआ अलग।

पूराकलंदर_अयोध्या।

अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर एक सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मसौधा ब्लॉक मुख्यालय के सामने रात करीब 9 बजे हुई। इस दुर्घटना में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिसमें पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के शिवदासपुर गांव के रहने वाले हेमंत कुमार (पुत्र) आसाराम, अयोध्या शहर से अपने घर शिवदासपुर लौट रहे थे। पूरा कलंदर थाना क्षेत्र में हुई इस दुर्घटना में टक्कर इतनी भीषण थी कि हेमंत कुमार का सिर धड़ से अलग हो गया और उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

हादसे के स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिलने पर पूरा कलंदर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पूरा कलंदर के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलते ही मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फरार ट्रक और चालक की तलाश में जुटी है। पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज का भी सहारा ले रही है ताकि दुर्घटना करने वाली वहां की सही शिनाख्त हो सके।

editor

Recent Posts

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

2 days ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

2 days ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

2 days ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

5 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

5 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

5 days ago