गोसाईगंज - अयोध्या

10वीं की छात्रा की हत्या कर शव नहर में फेंका, दुष्कर्म की भी आशंका।

10वीं की छात्रा की हत्या कर शव नहर में फेंका, दुष्कर्म की भी आशंका।

गोसाईगंज_अयोध्या।

अयोध्या जिले के थाना गोसाईंगंज  थाना क्षेत्र में एक गांव में स्थित नहर में बुधवार की सुबह कक्षा 10 की एक छात्रा का अर्धनग्न शव मिला। उसके वस्त्र, चप्पल व शाल आसपास बिखरे हुए थे। मौजूदा परिस्थिति के अनुसार दुष्कर्म की भी संभावना जताई जा रही है। सूचना पर एसएसपी राजकरन नैयर, एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी फोरेंसिक टीम के घटनास्थल पर पहुंचे व जांच की। मृतका के पिता ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

घटना गोसाईगंज व महराजगंज सीमा पर स्थित एक गांव की है। उक्त गांव की कक्षा 10 की छात्रा मंगलवार को रात में खाना पीना खाकर अपनी छोटी बहन के साथ सोयी थी। सुबह गांव के बाहर घर से लगभग तीन सौ मीटर दूर स्थित एक नहर में उसका अर्धनग्न शव पानी में औंधे मुंह पड़ा मिला। गांव का एक युवक बुधवार सुबह जब नहर किनारे शौच के लिए आया तो उसने शव को देखा। शव औंधे मुंह पड़ा होने के कारण वह पहचान नहीं पाया। उक्त नहर थाना महाराजगंज क्षेत्र में स्थित है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रा को बाहर निकाला तो उसकी पहचान हुई। सूचना पर एसएसपी, एसपी सिटी, सीओ योगेंद्र कुमार, प्रशिक्षु सीओ अरविंद सोनकर, थाना प्रभारी गोसाईगंज परशुराम ओझा, एसओजी व फोरेंसिक टीम घटना स्थल पर पहुंची व साक्ष्य संकलित किए।

मृतका के पिता ने पड़ोस के गांव में रहने वाले एक युवक पर हत्या करने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी मोनू शर्मा पर हत्या का केस दर्ज किया है। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही सारी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

मृतका गांव के पास ही स्थित एक शिक्षण संस्थान में कक्षा 10 की छात्रा थी। उसके परिवारीजनों के अनुसार रात्रि में 12 बजे के करीब मृतका की मां की मोबाइल पर दो बार किसी का कॉल आया था लेकिन मां की आवाज सुनकर फोन करने वाले ने फोन काट दिया गया। अनुमान लगाया जाता है कि अर्धरात्रि में किसी के फोन पर वह घर से निकली थी। पुलिस को घटनास्थल के पास से ही उसकी चप्पल, शाल व कपड़े मिले हैं, शव अर्धनग्न अवस्था में था। साथ ही मृतका द्वारा प्रतिरोध करने के भी निशान स्पष्ट थे। घटना में एक से अधिक लोगों के होने की संभावना लग रही है। इससे सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या करने की आशंका जताई जा रही है।

एसएसपी ने गोसाईगंज, महाराजगंज व एसओजी की टीम को घटना का खुलासा करने के लिए लगाया है। टीम रात में आए फोन काल व घटनास्थल से मिले साक्ष्य व तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

editor

Recent Posts

भाजपा प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने संघ व समविचारी संगठनों संग की समन्वय बैठक, आपसी खींचतान खत्म करने पर जोर।

भाजपा प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने संघ व समविचारी संगठनों संग की समन्वय बैठक, आपसी… Read More

6 days ago

जम्मू-कश्मीर के बारामुला में ड्यूटी के दौरान अयोध्या के BSF इंस्पेक्टर अनिरुद्ध प्रताप सिंह का निधन।

जम्मू-कश्मीर के बारामुला में ड्यूटी के दौरान अयोध्या के BSF इंस्पेक्टर अनिरुद्ध प्रताप सिंह का… Read More

1 week ago

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

3 weeks ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 weeks ago