अयोध्या उत्तर प्रदेश

नौ माह के दौरान 20.37 लाख यात्रियों ने ई-बसों पर की यात्रा।

नौ माह के दौरान 20.37 लाख यात्रियों ने ई-बसों पर की यात्रा, 15 लाख से अधिक सवारियों ने राम जन्मभूमि के लिए कटाया टिकट।

अयोध्या।

अयोध्या में श्रीरामलला की कृपा से परिवहन निगम की बल्ले-बल्ले हो रही है। ई-बसों के संचालन के बाद सर्वाधिक सवारी राम मंदिर के लिए ही मिली है। 22 बसों ने दिन भर फेरे लगाकर न सिर्फ भक्तों को उनके आराध्य के द्वार तक पहुंचाया है बल्कि सवारियों के हिसाब से सभी मानकों पर खरी भी उतरी हैं। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के समय से सरकार अयोध्या में ई-बसों की एक बड़ी खेप उतार दी। श्रीरामलला के भव्य मंदिर में विराजमान होते ही प्रदेश सरकार की कई योजनाओं के तहत टैक्सी-ई-रिक्शा व आस्था रथ भी उतार दिया गया। सहादतगंज से नया घाट तक के लिए ई-बसों ने रफ्तार पकड़ ली। नतीजा यह रहा कि नौ माह में 20.37 लाख यात्रियों ने इस पर सवारी की। लगभग 15 लाख सवारियों ने राम मंदिर तक के लिए टिकट कटाई।

अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या को देखते हुए, तीन ई-बसों को एयरपोर्ट पर लगा दिया गया। ये तीन बसें एयरपोर्ट से सिविल लाइन्स रामपथ होते हुए नया घाट को जानी शुरू हुई हैं। प्राण प्रतिष्ठा के समय ये बसें लखनऊ से आई। यह काफी अत्याधुनिक हैं। पूरी तरह से वातानुकूलित बसों के आटोमेटिक दरवाजे हैं, जो स्वयं ही। खुल जाते हैं।

परिवहन निगम अयोध्या क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने बताया कि ई-बसों को बड़ी संख्या में सवारियां मिल रही है। भविष्य में ई-बसों को अन्य रूट पर भी उतारने की योजना है।

editor

Recent Posts

भाजपा प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने संघ व समविचारी संगठनों संग की समन्वय बैठक, आपसी खींचतान खत्म करने पर जोर।

भाजपा प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने संघ व समविचारी संगठनों संग की समन्वय बैठक, आपसी… Read More

6 days ago

जम्मू-कश्मीर के बारामुला में ड्यूटी के दौरान अयोध्या के BSF इंस्पेक्टर अनिरुद्ध प्रताप सिंह का निधन।

जम्मू-कश्मीर के बारामुला में ड्यूटी के दौरान अयोध्या के BSF इंस्पेक्टर अनिरुद्ध प्रताप सिंह का… Read More

1 week ago

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

3 weeks ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 weeks ago