
जम्मू-कश्मीर के बारामुला में ड्यूटी के दौरान अयोध्या के BSF इंस्पेक्टर अनिरुद्ध प्रताप सिंह का निधन।
अयोध्या।
अयोध्या जिले के पूराबाजार विकासखंड अंतर्गत रामपुर पुवारी मड़ना निवासी सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के 59 वर्षीय जांबाज इंस्पेक्टर अनिरुद्ध प्रताप सिंह का बुधवार को जम्मू-कश्मीर के संवेदनशील सीमांत क्षेत्र बारामुला में ड्यूटी के दौरान अचानक निधन हो गया। वे बीएसएफ की 17वीं बटालियन में पूरी निष्ठा व कर्तव्यपरायणता के साथ अपनी सेवाएं दे रहे थे। ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी, जिसके कुछ ही समय के भीतर उनका आकस्मिक निधन हो गया। सरहद पर देश की रक्षा में तैनात वीर जवान के असामयिक निधन की खबर जैसे ही उनके पैतृक गांव पहुंची, पूरे क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त हो गया और परिवार में कोहराम मच गया।
परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिवंगत इंस्पेक्टर का पार्थिव शरीर सैन्य सम्मान के साथ विशेष विमान द्वारा कश्मीर से पहले देश की राजधानी दिल्ली और तत्पश्चात लखनऊ एयरपोर्ट लाया जाएगा। वहां से पूरे सैन्य प्रोटोकॉल के तहत सड़क मार्ग से उनके पार्थिव शरीर को अयोध्या जनपद स्थित उनके पैतृक गांव रामपुर पुवारी मड़ना पहुंचाया जाएगा। शुक्रवार को सरयू तट स्थित दिलासीगंज घाट पर अर्धसैनिक बल की सशस्त्र सलामी और पूरे राजकीय व सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार संपन्न कराया जाएगा, जहां क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और हजारों नागरिक उन्हें अंतिम विदाई देंगे।
राष्ट्रसेवा में जीवन समर्पित करने वाले बहादुर अधिकारी के जाने से शोक संतप्त परिजनों आलोक सिंह, राकेश सिंह, सुरेश सिंह और अवधेश सिंह को सांत्वना देने के लिए उनके आवास पर गणमान्य नागरिकों, ग्रामीणों और विभिन्न सामाजिक-राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारियों का तांता लगा हुआ है। समूचे पूराबाजार और आसपास के इलाके में इस जांबाज सैनिक की शहादत और सेवा समर्पण को नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है।
भाजपा प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने संघ व समविचारी संगठनों संग की समन्वय बैठक, आपसी… Read More
थाना समाधान दिवस पर दिखा मतदाता पुनरीक्षण अभियान का असर, लेखपालों की गैरमौजूदगी से अटके… Read More
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More