
राम मंदिर में कैमरा लगे चश्मे के साथ घुसा युवक, लेकिन सारी चालाकी रह गई धरी।
अयोध्या।
अयोध्या श्रीरामनगरी में श्रीराम जन्मभूमि परिसर में एक युवक कैमरे वाला चश्मा लगाकर प्रवेश कर गया। युवक परिसर में फोटो खींच रहा था। फोटो खींचते समय लाइट जलने पर परिसर में तैनात वाचर को उस पर संदेह हुआ। उसने तत्काल युवक को पकड़ा तो पूरा मामला सामने आया। सुरक्षा एजेंसियां युवक से पूछताछ कर रही हैं।
घटना सोमवार दोपहर तीन बजे की है। बड़ोदरा निवासी जानी जयकुमार सोमवार को श्रीरामलला के दर्शन को आया था। वह श्रीराम जन्मभूमिपथ से सभी चेकिंग प्वाइंट को पार कर परिसर स्थित सिंहद्वार के आगे तक पहुंच गया। इस बीच युवक ने चश्मे से फोटो क्लिक करने की कोशिश की तो लाइट जली।
सिंहद्वार के पास तैनात एक वाचर की नजर उस युवक पर पड़ी। वाचर को संदेह हुआ, उसने तुरंत युवक को रोककर चश्मे के बारे में जानकारी ली तो उसके होश उड़ गए। युवक ने कैमरे वाला चश्मा पहन रखा था। जिससे आसानी से फोटो क्लिक की जा सकती है। चश्मे के दोनों किनारों पर कैमरे लगे हुए थे। एक बटन भी है, जिसे दबाते ही फोटो कैप्चर हो जाती है।
एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे ने बताया कि वाचर की सक्रियता से युवक को तत्काल हिरासत में ले लिया गया। उससे पूछताछ की जा रही है। अभी तक पूछताछ में उसका कोई आपराधिक इतिहास सामने नहीं आया है। युवक बड़ोदरा का व्यापारी है। चश्मे की कीमत 50 हजार बताई जा रही है। एसएसएफ के वाचर अनुराग बाजपेयी को पुरस्कृत किया जाएगा।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More