
अयोध्या पहुंची सोने की चरण पादुका, 30 हजार गांवों में घूमेगी, पादुका का श्रीरामलला के सामने पूजन होगा।
अयोध्या।
अयोध्या श्रीरामनगरी में हैदराबाद से रामराज्य फाउंडेशन के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं की टोली सोने की चरण पादुका लेकर पवित्र नदियों, संगम में स्नान कराते हुए पदयात्रा के रूप में अयोध्या पहुंचे। इन्होंने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चंपत राय के शिविर कार्यालय कारसेवक पुरम पहुंचा जहां श्रीराम लला के समक्ष पूजन के लिए आज सायंकाल ‘चरण’ उन्हें सौंपा।
पूजन के बाद कल फाउण्डेशन की यह टोली वापस लौटेगी। अपने स्थान पर पहुंचकर ये चरण धार्मिक यात्रा के रूप में आंध्र प्रदेश के 30 हजार गांवों में घुमाया जाएगा।
रामराज्य फाउण्डेशन के अध्यक्ष एन देवेन्द्र रेड्डी ने बताया कि उनका संगठन राम दीक्षा का कार्यक्रम भी करता है। इससे रेड्डी आध्यात्मिक क्रांति लाने के लिए जुटने की बात कहते हैं। वे युवाओं के बीच देशभक्ति और देवभक्ति का जागरण करते हैं और 14 दिन की पदयात्रा करके यहां पहुंचे हैं।
टोली में महासचिव राकेश गौड़ डा. नागराज, डॉ परवस्तु समेत लगभग 50 लोग शामिल हैं।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More