अयोध्या उत्तर प्रदेश

बिजली विभाग ने श्रीरामनगरी के घर-घर, दुकान-दुकान में शुरू किया ये अभियान – उपभोक्‍ता रहें तैयार।

बिजली विभाग ने श्रीरामनगरी के घर-घर, दुकान-दुकान में शुरू किया ये अभियान – उपभोक्‍ता रहें तैयार।

अयोध्या।

अयोध्या श्रीरामनगरी में बिजली विभाग ने घर-घर और दुकान-दुकान स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू कर दिया है। विभाग ने विद्युत उपभोक्ताओं से कहा है कि वे तैयार रहें। अब अपने घरों और दुकानों पर स्मार्ट मीटर लगवाना होगा। पूरे जिले में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। अयोध्या में कुल मिलाकर पांच लाख स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। यह मीटर घरेलू और व्यावसायिक दोनो उपभोक्ताओं को हर हाल में लगवाना ही होगा।

अयोध्या जिले में लगभग पांच लाख विद्युत उपभोक्ता हैं। इन सभी उपभोक्ताओं के यहां इलेक्ट्रानिक मीटर हटाकर स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा है। इसकी शुरूआत शहरी क्षेत्र से हो चुकी है। अब तक मंडलायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, जिलाधिकारी, एसएसपी के कार्यालय और बंगलों के अलावा कई सरकारी कार्यालयों में भी स्मार्ट मीटर इंस्टाल किये जा चुके हैं। इसी तरह से सामान्य उपभोक्ताओं के घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर भी स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। वितरण खण्ड प्रथम क्षेत्र में 80 हजार से अधिक विद्युत उपभोक्ता हैं। इनमें से करीब एक हजार उपभोक्ताओं के इलेक्ट्रानिक मीटर हटाकर उसकी जगह स्मार्ट मीटर लगाए गएहैं।

अधीक्षण अभियंता रामकुमार के अनुसार जिले में पांच लाख विद्युत उपभोक्ता हैं। सभी जगह इलेक्ट्रानिक मीटर हटाकर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जनपद में अब तक शहरी व ग्रामीण क्षेत्र मिलाकर लगभग 1700 उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

अधिशासी अभियंता, ईडीडी प्रथम, अयोध्या प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि यह मीटर अभी पोस्ट पेड कार्य करेंगे। इसके बाद जब सरकार की कोई पॉलिसी आएगी तो इसे प्री पेड में कन्वर्ट किया जा सकता है। फिलहाल बिल मैनुअली जेनरेट नहीं करना पड़ेगा। स्मार्ट मीटर की विशेषता यह है कि यह स्वत बिल जेनरेटर करता है। अभी तक मैनुअल बिल एक से पांच तारीख तक निकल रहा है। उन्होंने बताया कि प्री पेड का अभी कोई प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। स्मार्ट मीटर की कोई कमी नहीं है।

editor

Share
Published by
editor

Recent Posts

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में आयोजित भव्य दीपोत्सव देखकर कार से वापस लखनऊ लौट रहे एक व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनऊ के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी मोहतसिम राजपाल (39) के रूप में हुई है। घटना अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहां वे नित्यक्रिया के लिए शौचालय गए थे और अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी व्यवसायी मोहतसिम राजपाल अपने एक परिचित के साथ कार से अयोध्या धाम में दीपोत्सव समारोह में शामिल होने आए थे। उत्सव देखने के बाद दोनों कार से लखनऊ के लिए वापस रवाना हुए थे। रास्ते में कैंट थाना क्षेत्र के दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर मोहतसिम नित्यक्रिया के लिए उतरे और शौचालय के अंदर चले गए, जबकि उनके साथ मौजूद परिचित कार में ही बैठकर उनका इंतजार करने लगा। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब मोहतसिम शौचालय से बाहर नहीं निकले, उसने तत्काल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी और शौचालय के पास जाकर आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पंप कर्मियों की मदद से शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर मोहतसिम अचेत अवस्था में पड़े मिले। आनन-फानन में रात करीब 11:00 बजे उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। मामले के संबंध में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल।

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: योगी आदित्यनाथ

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More

3 weeks ago

कोच्चि: लूट का आरोप लगाने वाले डॉक्टर के फोन से 12 महिलाओं के वीडियो, LOC

इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More

3 weeks ago