तारुन-अयोध्या

बोर्ड में उतरे करंट से किशोर की मौत।

बोर्ड में उतरे करंट से किशोर की मौत।

तारुन_अयोध्या।

अयोध्या जिले के तारून थाना क्षेत्र में घर में लगे बिजली के बोर्ड में उतर रहे करंट की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई। मामला तारुन थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत रामदासपुर का है। राघवराम ने बताया कि सोमवार की सुबह 8:30 बजे उनका बेटा अरुण वर्मा 17 वर्ष मकान के अंदर लगे कमरे के बोर्ड में पंखे का प्लग लगा रहा था।

इसी दौरान प्लग में विद्युत करंट उतर आया और इसकी चपेट में बेटा आ गया। परिजन आनन फानन में उसे सीएचसी तारुन ले आए। जहां मौजूद चिकित्सक  ने किशोर को मृत घोषित कर दिया।

प्रभारी निरीक्षक सुमित श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

7 days ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

1 week ago