IMG 20240714 145230 445 - ब्लाक प्रमुख के आवास पर फायरिंग के आरोपियों पर लगा गैंगेस्टर।

ब्लाक प्रमुख के आवास पर फायरिंग के आरोपियों पर लगा गैंगेस्टर।

अयोध्या उत्तर प्रदेश
ब्लाक प्रमुख के आवास पर फायरिंग के आरोपियों पर लगा गैंगेस्टर।
IMG 20240714 145230 445 - ब्लाक प्रमुख के आवास पर फायरिंग के आरोपियों पर लगा गैंगेस्टर।
अयोध्या।

अयोध्या जिले के रूदौली ब्लाक प्रमुख शिल्पी सिंह के आवास पर फायरिंग करने वाले आरोपियों पर पुलिस ने गैंगेस्टर की कार्यवाही की है। आरोपियों पर कई अन्य मुकदमें भी दर्ज है। जिस कारण पुलिस ने यह कार्यवाही की है।

ब्लाक प्रमुख शिल्पी सिंह के पति व भाजपा नेता सर्वजीत सिंह द्वारा 12 अप्रैल को अपने अयोध्या शहर स्थित आवास पर फायरिंग का मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरोपियों द्वारा फायरिंग की घटना सीसीटीवी में रिकार्ड हुई थी। आरोपियों ने घर के बाहर खड़ी कई गाड़ियों में तोड़-फोड भी की थी। मामले में पुलिस ने धारा 307, 427, 504 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया था। मामले में पुलिस ने सिम्पल सिंह (पुत्र) रघुवीर सिंह रज्जन सिंह तथा भीम सिंह (पुत्र) कृष्ण कुमार सिंह को जेल भेजा था।

थाना प्रभारी कैंट संजय मौर्या ने बताया कि आरोपियों पर लोक व्यवस्था छिन्न-भिन्न करने के कई मुकदमें दर्ज है। जिनके आधार पर आरोपियों पर गैंगेस्टर की कार्यवाही की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *