
भीषण सड़क हादसा, हाइवे पर इनोवा ने पिकअप में मारी टक्कर, दो मजदूरों की मौत-19 घायल।
रुदौली_अयोध्या।
अयोध्या-लखनऊ राजमार्ग पर मंगलवार भोर में रौजागांव के निकट एक इनोवा कार ने मजदूरों से भरी पिकअप में टक्कर मार दी। जिसमें दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि 19 घायल हो गए। सभी मजदूर सीतापुर से अयोध्या दर्शन कर मिर्जापुर जाने वाले थे। गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि अन्य का इलाज सीएचसी रुदौली में चल रहा है। मंगलवार की भोर समय सुबह चार बजे सीतापुर से पिकअप में सवार होकर सभी मजदूर मिर्जापुर के लिए जा रहे थे जिन्हें पहले अयोध्या में दर्शन करना था।
मिली जानकारी के अनुसार पिकअप रुदौली कोतवाली क्षेत्र के अयोध्या – लखनऊ मार्ग पर रौजागांव के समीप पहुंची थी कि लखनऊ से अयोध्या की ओर जा रही एक तेज़ रफ़्तार इनोवा कार ने अचानक जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप के डाले का गुल्ला टूट गया और डाले पर बैठे मजदूर नीचे गिर गए। राजमार्ग पर रगड़ते हुए गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना तुरन्त कोतवाली रुदौली पुलिस को दी।
घटना की सूचना मिलते ही रुदौली कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह व भेलसर चौकी प्रभारी मनीष चतुर्वेदी अपने हमराही सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंच गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक घायल जमुना प्रसाद (पुत्र) राम किशन को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक दूसरे घायल नीरज (पुत्र) लल्लू निवासी बिसवां सीतापुर की मौत जिला अस्पताल में हो गई। दुर्घटना के बाद राजमार्ग पर आवागमन बाधित हो गया था। पुलिस ने दोनों वाहनों को राजमार्ग से किनारे कराकर आवागमन को बहाल कराया।
भेलसर चौकी प्रभारी मनीष चतुर्वेदी ने बताया कि दुर्घटना में में एक की सीएचसी पर ही मौत हो गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया हैं। जहां पर एक और घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई हैं। सभी के परिजनों को सूचित किया गया है।
श्रीराम की पैड़ी के 56 घाटों पर दीप बिछाने का महाअभियान शुरू। अयोध्या। अयोध्या… Read More
मुकदमे में नामजद जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि को खंडासा पुलिस ने गिरफ्तार किया। अयोध्या। अयोध्या… Read More
पीड़ित परिवार को विधायक ने दी एक लाख की सहायता। अयोध्या। अयोध्या जिले के नाका… Read More
पूर्व सांसद लल्लू सिंह के बेटे की कार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार, बाल-बाल… Read More
पार्किंग विवाद को लेकर पुुलिस पर पूर्व विधायक के परिवार से अभद्रता का आरोप, हंगामा।… Read More
विकसित परिक्रमापथ पर श्रद्धालुओं को सुगम राह देने की तैयारी, विधायक ने किया निरीक्षण। अयोध्या।… Read More