अयोध्या उत्तर प्रदेश

देवरानी से झगड़ा के बाद जेठानी ने ट्रेन के आगे कूद दी जान।

देवरानी से झगड़ा के बाद जेठानी ने ट्रेन के आगे कूद दी जान।

अयोध्या।

अयोध्या लखनऊ-अयोध्या रेल खंड पर पटरंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगी का पुरवा गांव के समीप शनिवार की सुबह एक महिला का क्षत विक्षत शव पाया गया है। महिला की शिनाख्त होने के बाद परिजनों को सूचित कर दिया गया। बताया जाता है कि देवरानी से झगड़े के बाद जेठानी ने ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। पुलिस ने इसकी पुष्टि की है।

शुक्रवार की रात को रीता देवी (पत्नी) राजेश कुमार रावत की अपनी देवरानी से कुछ घरेलू मामले को लेकर लड़ाई झगड़ा हो गया। इसी बात से तंग आ कर रात में वह घर से भाग आई और जंगी का पुरवा गांव के समीप रेलवे ट्रैक पिलर संख्या 1014/25 के मध्य किसी ट्रेन से टकरा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।

पटरंगा थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि महिला की पहचान रीता रावत (32) वर्ष (पत्नी) राकेश कुमार रावत निवासी खुर्दहा थाना पटरंगा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि रात देवरानी जेठानी में झगड़ा हुआ था। उसी के बाद जेठानी ने यह कदम उठाया। बताया कि महिला मानसिक रूप से परेशान भी रहती थी। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

7 days ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

1 week ago