सुल्तानपुर - उत्तरप्रदेश

निजी अस्पताल में बच्चे की मौत, परिजनों ने दी तहरीर।

निजी अस्पताल में बच्चे की मौत, परिजनों ने दी तहरीर।

सुलतानपुर।

सुल्तानपुर जिले में एक निजी अस्पताल में बच्चे की मौत से भड़के परिजन एसपी ऑफिस पहुंच गए। चिकित्सक व स्टाफ पर बच्चे की हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। लंभुआ के घाटमपुर निवासी अंजू (पत्नी) संदीप यादव ने बुधवार को अपने चार वर्षीय पुत्र आयन को मिश्रा हॉस्पिटल में एडमिट कराया। बच्चे को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। परिजनों का आरोप है कि बच्चे की तबीयत रात में ज्यादा खराब हो गई, लेकिन स्टाफ सोता रहा। सुबह चिकित्सक ने बच्चे के पेट व सीने पर इतना दबाव डाला कि उसकी मौत हो गई। आक्रोशित परिजन एसपी कार्यालय पहुंच गए। सीओ सिटी शिवम मिश्रा ने परिजनों को समझा बुझाकर बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वहीं, अस्पताल के संचालक डॉ. संजय मिश्रा ने बताया कि बुधवार को अस्पताल में बच्चा एडमिट हुआ था। फेफड़े में इंफेक्शन के चलते सास लेने में दिक्कत हो रही थी। इलाज किया गया था, बच्चा सरवाइव नहीं कर पाया। सीपीआर किया गया था। परिजनों को लगा कि सीने व पेट पर दबाव डाला गया है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago