अयोध्या उत्तर प्रदेश

08 जुलाई से प्रारम्भ होगी किसान रजिस्ट्री।

08 जुलाई से प्रारम्भ होगी किसान रजिस्ट्री।

अयोध्या।

अयोध्या किसान सम्मान निधि को और पारदर्शी बनाने तथा किसानों को सरकार की ओर से मिलने वाली विभिन्न योजनाओं का लाभ देने के लिए प्रदेश की योगी सरकार ने किसान रजिस्ट्री स्कीम लागू की है। जिले में पीएम किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त नई व्यवस्था के तहत किसानों को उपलब्ध कराई जाएगी, शासन ने इसके लिए किसान रजिस्ट्री अनिवार्य कर दी है, किसानों को 30 सितंबर तक किसान रजिस्ट्री में अनिवार्य रूप से शामिल होना होगा,अन्यथा की स्थिति मे उनकी किसान सम्मान राशि या सरकार की ओर से मिलने वाली अन्य सुविधाएं रुक सकती हैं।

जिला कृषि अधिकारी अयोध्या ओपी मिश्रा ने बताया कि यह एक बुनियादी रजिस्ट्री होगी, जिसमें किसानों का पूरा विवरण दर्ज होगा. किसान रजिस्ट्री, किसानों का डिजिटल डाटा बेस होगा. इसमें किसान की यूनीक आईडी बनाई जाएगी। इसके लिए खसरा खतौनी में दर्ज अभिलेख का उपयोग किया जाएगा। नई व्यवस्था के अनुसार यदि कोई किसान या उसका परिवार किसान रजिस्ट्री अभियान के तहत अपना नाम दर्ज नहीं कराता है. तो उसे भविष्य में पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त सहित अन्य योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा। यही नहीं एक बार डाटा तैयार होने के बाद भविष्य में किसी भी सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए अलग से सत्यापन नहीं कराना होगा।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago