अयोध्या उत्तर प्रदेश

छात्र की मौत के मामले में गैर इरादतन हत्या का केस।

छात्र की मौत के मामले में गैर इरादतन हत्या का केस।

बीकापुर अयोध्या।

अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के खजुरहट गांव में रविवार की रात करंट लगने से हुई आठवीं के छात्र की मौत के मामले में नया मोड़ आया है। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गैर इरादतन  हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। खजुरहट निवासी मृतक किशोर के पिता मनीराम गौड़ ने दर्ज एफआईआर में बताया कि 30 जून की रात करीब आठ बजे उनका (पुत्र) रामू (13) वर्ष घर वापस आ रहा था। रास्ते में गांव के ही रंजीत का मकान बन रहा है। रंजीत ने छत की सटरिंग के लिए बल्ली लगा रखी थी। रास्ते में सरिया भी रखी थी। उसी के ऊपर से तार ले जाकर दूसरी तरफ बैठे थे। पंखे का तार कटा होने से करंट सरिया मे आ रहा था। इस बीच रामू को करंट लग गया। मौके पर ही झुलसकर उसकी मौत हो गई।

प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज ने बताया कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करके कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago