अयोध्या उत्तर प्रदेश

4 बदमाश गिरफ्तार, अवैध हथियार जब्त, पहले से दर्ज हैं कई केस।

4 बदमाश गिरफ्तार, अवैध हथियार जब्त, पहले से दर्ज हैं कई केस।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के  कुमारगंज थाना क्षेत्र की पुलिस ने बरहना नहर पुल से चार वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों से दो देशी तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी धनीराम वर्मा के नेतृत्व में टीम ने शहबाज (22) वर्ष, निखिल पाण्डेय (21) वर्ष, संजय चतुर्वेदी (23) वर्ष और अनुराग दूबे (25) वर्ष को गिरफ्तार किया। वहीं मुख्य आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है।

पुलिस टीम द्वारा पकड़े गए शहबाज से एक देशी तमंचा 12 बोर, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस मिला। उसके पास से मोबाइल फोन और 250 रुपये बरामद हुए। निखिल पांडेय से भी एक देशी तमंचा 12 बोर, कारतूस, मोबाइल फोन और 275 रुपये मिले, संजय चतुर्वेदी से  आईफोन 11 और वनप्लस मोबाइल फोन के साथ 200 रुपये बरामद हुए। अनुराग दूबे के पास से सैमसंग मोबाइल और 150 रुपये मिले। इन अपराधियों ने 20-21 मार्च की रात को थाना क्षेत्र बड़ी नहर गांव निवासी संतोष कुमार यादव के घर में घुसकर उन्हें और उनकी पत्नी को मारा-पीटा था। हमलावरों ने हवाई फायरिंग भी की थी। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया था।

पुलिस ने जहां चार आरोपियों को साल के साथ गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया है वहीं मुख्य आरोपी रोहन सिंह अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। अनुराग दूबे पर दो और संजय चतुर्वेदी पर पांच आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

पुलिस क्षेत्र अधिकारी श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी शहबाज (पुत्र) मुसीबत निवासी मक्खू का पुरवा धनैंचा निखिल पाण्डेय (पुत्र) शिव प्रकाश पाण्डेय निवासी पूरे रघुवर पाण्डेय का पुरवा थाना कुमारगंज, संजय चतुर्वेदी (पुत्र) सर्वादीन चतुर्वेदी निवासी अछौरा थाना इनायत नगर अयोध्या व अनुराग दूबे (पुत्र) शिवानन्द दूबे निवासी बहुरावा थाना बल्दीराय जनपद सुल्तानपुर के विरुद्ध विधि कार्यवाही करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिए गए हैं।

श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि मुख्य आरोपी रोहन सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी हुई है जल उसे भी गिरफ्तार करने वाले में पेश किया जाएगा।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago