अयोध्या उत्तर प्रदेश

वाहन चालको की शराब पीने को लेकर हो रही है चेकिंग।

वाहन चालको की शराब पीने को लेकर हो रही है चेकिंग।

अयोध्या।

अयोध्या श्रीरामनगरी में होली पर शराब पीकर वाहन चलाने का प्रयास कई लोग करते है। ऐसे लोगो से निपटने के लिए पुलिस ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। शनिवार को पुलिस की कई टीमों ने जिले भर में वाहन चालको की ब्रेथ एनालाइजर से चेकिंग की। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की टीम ने रुट मार्च निकाला। रमजान व होली में सुरक्षा को लेकर पूरे जिले को जोन व सेक्टर में बांटा गया है। पुलिस सर्किल को जोन व थाने को सेक्टर में बदलकर सुरक्षा का प्लान बनाया गया है। इसके साथ जिले में दो सुपर जोन बनाए गये है। सभी में मजिस्ट्रेट व पुलिस के अधिकारियों की तैनाती की गई है। इसके साथ में पुलिस ने होलिका दहन में विवाद की सम्भावना वाले स्थलों को चिन्हित कर लिया है। होलिका दहन के समय में इन जगहों पर पुलिस की तैनाती रहेगी।

संवेदनशील स्थानों पर पुलिस व अर्धसैनिक बलों की टीम ने रुट मार्च निकाला। सभी थानाध्यक्षों के नेतृत्व में यह रुट मार्च निकाला गया। सीओ सिटी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि संवेदनशील होलिका दहन स्थलों पर पुलिस की तैनाती की गई है। पीस कमेटी की बैठक में दोनो पक्षों से वार्ता कर ली गई है। होलिका दहन से लेकर होली के दिन में पुलिस की पेट्रोलिंग जारी रहेगी।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago