download 5 - पूर्व सांसद धनंजय सिंह किडनैपिंग और रंगदारी केस में दोषी करार, सजा पर कल होगा फैसला।

पूर्व सांसद धनंजय सिंह किडनैपिंग और रंगदारी केस में दोषी करार, सजा पर कल होगा फैसला।

लखनऊ
पूर्व सांसद धनंजय सिंह किडनैपिंग और रंगदारी केस में दोषी करार, सजा पर कल होगा फैसला।

images 2 2 - पूर्व सांसद धनंजय सिंह किडनैपिंग और रंगदारी केस में दोषी करार, सजा पर कल होगा फैसला।

लखनऊ।
उत्तर प्रदेश की जौनपुर लोकसभा सीट से सांसद रहे धनंजय सिंह को लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है, किडनैपिंग और रंगदारी केस में कोर्ट ने उन्हें दोषी करार दिया है, अब जौनपुर की कोर्ट कल बुधवार को सजा का ऐलान करेगी, फिलहाल दोषी धनंजय सिंह को जेल भेज दिया गया है, दरअसल, जौनपुर के पूर्व सांसद और जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव धनंजय सिंह को जौनपुर के MP-MLA कोर्ट ने नमामि गंगे के इंजीनियर से रंगदारी मांगने और उसके अपहरण के मामले में दोषी करार दिया है, ये केस साल 2020 का था।
दरअसल, 10 मई 2020 को लाइन बाजार थाने में मुजफ्फरनगर निवासी नमामि गंगे के प्रोजेक्ट मैनेजर अभिनव सिंघल ने अपहरण, रंगदारी व अन्य धाराओं में धनंजय सिंह व उनके साथी विक्रम पर केस दर्ज कराया था, इसमें उन्होंने बताया था कि विक्रम दो साथियों के साथ सिंघल का अपहरण कर पूर्व सांसद के आवास पर ले गए।

download 5 - पूर्व सांसद धनंजय सिंह किडनैपिंग और रंगदारी केस में दोषी करार, सजा पर कल होगा फैसला।

शिकायत में पीड़ित ने बताया था कि वहां धनंजय सिंह पिस्टल लेकर आए और गालियां देते हुए उनको कम गुणवत्ता वाली सामग्री की आपूर्ति करने के लिए दबाव बनाया। वहीं इनकार करने पर धमकी देते हुए रंगदारी मांगी थी, शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले में एफआइआर दर्ज कर पूर्व सांसद को गिरफ्तार कर लिया था, हालांकि बाद में उन्हें कोर्ट से जमानत मिल गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *