अयोध्या उत्तर प्रदेश

भरतकुंड व रामघाट हाल्ट स्टेशन के पुर्ननिर्माण का पीएम मोदी ने किया वर्चुअली शिलान्यास।

भरतकुंड व रामघाट हाल्ट स्टेशन के पुर्ननिर्माण का पीएम मोदी ने किया वर्चुअली शिलान्यास।

अयोध्या।

अयोध्या भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की रेलवे की यात्री सुविधाओं के लिए 553 रेलवे स्टेशन के पुर्नविकास व 1500 आरओबी की 41 हजार करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास वर्चुअली किया है। अयोध्या में चार स्थानों रामघाट हाल्ट, भरतकुण्ड रेलवे स्टेशन के पुर्नविकास, हल्कारा का पुरवा का शिलान्यास तथा टेढ़ी बाजार आरओबी का लोकार्पण किया।

समारोह का लाइव प्रसारण तथा स्थानीय स्तर पर भरतकुंड रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि अयोध्या के पूज्य साधु-संतों, अयोध्या वासियों की तरफ से पीएम मोदी व केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। भविष्य में अयोध्या कैंट स्टेशन का पुर्ननिर्माण, अयोध्या से प्रयागराज का दोहरीकरण तथा लखनउ से बनारस रूट का तिहरीकरण स्वीकृत हो इसके लिए प्रयासरत है। अयोध्या से रायबरेली तक नई रेल लाइन का कार्य अगले वर्ष शुरू हो जाएगा। जिसका सर्वे हो चुका है। मनकापुर से अयोध्या रेलवे लाइन दोहरीकरण का कार्य स्वीकृत हो चुका है। जिस पर काम शुरू हो जाएगा। अयोध्या दुनिया को सुन्दरतम नगर बने। अयोध्या आने के लिए श्रद्धालुओं को रेलवे की सुविधा मिले। अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन के प्रथम फेज का काम हो चुका है दूसरे फेज का कार्य जल्द प्रारम्भ हो जाएगा।

सांसद ने कहा कि अयोध्या सहित देश भर के रेलवे का आधुनिकीकरण, विद्युतीकरण और विस्तारीकरण कर पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास के नित नये मानक स्थापित हुए हो रहे हैं।

editor

Recent Posts

अयोध्या में राशन कार्ड धारकों पर बड़ा एक्शन, खाद्य एवं रसद विभाग ने निरस्त किए 18 हजार राशन कार्ड।

अयोध्या में राशन कार्ड धारकों पर बड़ा एक्शन, खाद्य एवं रसद विभाग ने निरस्त किए… Read More

1 day ago

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

2 days ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

2 days ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

2 days ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

5 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

5 days ago