अयोध्या उत्तर प्रदेश

लिंकन सिंह ने अवध विश्वविद्यालय को दिलाया सिल्वर मेडल।

लिंकन सिंह ने अवध विश्वविद्यालय को दिलाया सिल्वर मेडल।
अयोध्या।
अयोध्या अवध विश्वविद्यालय के छात्र लिंकन सिंह यादव ने नागालैंड के कोहिमा में आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स कुश्ती प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल हासिल किया। उसने कुश्ती पुरुष वर्ग ग्रीको रोमन स्पर्धा के 130 किलोग्राम भार वर्ग में यह पदक जीता। खिलाड़ी लिंकन की इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर खेलो इंडिया गेम्स में विश्वविद्यालय के खिलाडियों ने एक नई पहचान दिलाई है। यह विश्वविद्यालय के लिए गौरव के पल है।
विश्वविद्यालय के क्रीडा परिषद के उपाध्यक्ष प्रो. हिमांशु सिंह, क्रीड़ा सचिव प्रो. आशीष प्रताप सिंह, वित्त अधिकारी पूर्णेंदु शुक्ला, कुलसचिव डॉ. अंजनी कुमार मिश्र, कुलानुशासक प्रो. एसएस मिश्रा, परीक्षा नियंत्रक उमानाथ, प्रो.नीलम पाठक, साकेत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अभय कुमार सिंह, प्रो. जसवंत सिंह, विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. शैलेंद्र वर्मा, उपाध्यक्ष डॉ. संग्राम सिंह, महामंत्री डॉ. राना रोहित सिंह, सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया है।
editor

Recent Posts

मुकदमे में नामजद जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि को खंडासा पुलिस ने गिरफ्तार किया अयोध्या। खंडासा… Read More

2 hours ago

पीड़ित परिवार को विधायक ने दी एक लाख की सहायता।

पीड़ित परिवार को विधायक ने दी एक लाख की सहायता। अयोध्या। अयोध्या जिले के नाका… Read More

3 hours ago

पूर्व सांसद लल्लू सिंह के बेटे की कार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार, बाल-बाल… Read More

3 hours ago

पार्किंग विवाद को लेकर पुुलिस पर पूर्व विधायक के परिवार से अभद्रता का आरोप, हंगामा।

पार्किंग विवाद को लेकर पुुलिस पर पूर्व विधायक के परिवार से अभद्रता का आरोप, हंगामा।… Read More

5 hours ago

विकसित परिक्रमापथ पर श्रद्धालुओं को सुगम राह देने की तैयारी, विधायक ने किया निरीक्षण।

विकसित परिक्रमापथ पर श्रद्धालुओं को सुगम राह देने की तैयारी, विधायक ने किया निरीक्षण। अयोध्या।… Read More

11 hours ago

स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी के बाद अयोध्या पहुंचे पूर्व महापौर।

स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी के बाद अयोध्या पहुंचे पूर्व महापौर। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 day ago