अयोध्या उत्तर प्रदेश

जिला निगरानी व सतर्कता कमेटी (दिशा) की बैठक में विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में विकास परियोजनाओं की समीक्षा की।

जिला निगरानी व सतर्कता कमेटी (दिशा) की बैठक में विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में विकास परियोजनाओं की समीक्षा की।

अयोध्या।

अयोध्या कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सांसद लल्लू सिंह की अध्यक्षता में आयोजित जिला विकास एवं निगरानी समिति की बैठक में 43 बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ऋषि राज द्वारा विगत माह दिशा की बैठक के सम्बंध में विवरण प्रस्तुत किया गया।

समीक्षा में महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पंडित दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, प्रधानमंत्री ग्राम्य सड़क योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी व ग्रामीण, स्वच्छ भारत मिशन, ग्रामीण पाइप्ड पेयजल योजना, भू-अभिलेखो का कम्प्यूटरीकरण एवं अन्य सम्बंधित कार्य, अमृत योजना के अन्तर्गत पार्क के विकास कार्य, अमृत एवं र्स्माट सिटी मिशन, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना आदि बिन्दुओं की गहन समीक्षा कर सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

बैठक में सांसद ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों व योजनाओं को निर्धारित समय पर गुणवत्ता ढ़ग से पूर्ण करायें जो धरातल पर दिखायी दें।

मुख्य विकास अधिकारी ने बैठक की समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि अपने-अपने विभागों की संचालित योजनाओं की लाभार्थियों की सूची व अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। बैठक में समिति के सदस्यगण सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

editor

Recent Posts

अयोध्या में राशन कार्ड धारकों पर बड़ा एक्शन, खाद्य एवं रसद विभाग ने निरस्त किए 18 हजार राशन कार्ड।

अयोध्या में राशन कार्ड धारकों पर बड़ा एक्शन, खाद्य एवं रसद विभाग ने निरस्त किए… Read More

2 days ago

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

2 days ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

2 days ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

2 days ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

5 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

6 days ago