सुल्तानपुर - उत्तरप्रदेश

पुल में आई दरार, टूटा सस्पेंशन ज्वाइंट, नौ माह में दूसरी बार यातायात बाधित, जाम से कराह रहा शहर।

पुल में आई दरार, टूटा सस्पेंशन ज्वाइंट, नौ माह में दूसरी बार यातायात बाधित, जाम से कराह रहा शहर।

सुल्तानपुर।

अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर के दर्शन के साथ ही अन्य कार्यों के लिए अयोध्या प्रयागराज से गुजरने वाले हजारों वाहनों को शहर के अंदर से गुजरना पड़ रहा है। इन वाहनों के शहर में प्रवेश से जहां जाम के हालात बन गए हैं, वहीं शहर से होकर गुजरने वाले वाहन 10 मिनट के सफर को दो घंटे में पूरा कर रहे है। ऐसा बाईपास पर बने गोमती नदी के पुल में अचानक दरार आने से आवागमन रोक दिए जाने की वजह से हुआ है।

जिले से होकर अयोध्या-प्रयागराज राजमार्ग (राम वन गमन मार्ग) पर टांटियानगर गोमती नदी के पुल का स्पेंशन ज्वाइंट टूटने से नौ माह में दूसरी बार यातायात प्रभावित हो गया है। 2023 के आगाज के महज 10 दिन पहले ही भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से पुल का नवीनीकरण कराया गया था। इसके बाद फिर लगातार दो बार पुल का गार्डर टूट चुका है। फिर से मरम्मत कार्य करा अवागमन बहाल करवाया गया था। शुक्रवार की रात एक बार फिर पुल का स्पेंशन ज्वाइंट टूट जाने से अवागमन बाधित हो गया है। ऐसे में पुल के रास्ते आने जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें कम होने के बजाए लगातार बढ़ती जा रही हैं।

सुल्तानपुर जिले में अयोध्या-प्रयागराज हाईवे बाईपास पर टाटियानगर में स्थित गोमती नदी पर स्थित पुल वर्ष 2022 के सितंबर में अचानक टूट गया था। इसके बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से एक अक्टूबर से 10 दिन का रुट डायवर्जन लेकर परियोजना प्रबंधक को कार्य पूरा कराने की जिम्मेदारी दी गई। लेकिन एनएचएआई के अधिकारी अपने ही निर्धारित समय पर खरे नहीं उतर पाए। इसके बाद 10- 10 दिन का रुट डायवर्जन लेकर तीन माह का समय व्यतीत कर 22 दिसम्बर 2022 को पुल मरम्मत एवं नवीनीकरण का कार्य पूरा किया गया। तब जाकर पुल से यातायात बहाल हो सका। लेकिन तीन महीने का भी समय नहीं बीता कि अप्रैल के शुरूआत में ही मरम्मत कराए गए, टांटियानगर गोमती नदी के पुल का गार्डर फिर टूट गया।

इसके बाद अप्रैल 2023 में पुल का गार्डर टूटने के बाद एनएचएआई ने 10 दिन तक पुल के मरम्मत का समय लिया, लेकिन कार्य को 20 दिन में पूर कराया जा सका। जून 2023 में तीसरी बार पुल का गार्डर टूट गया। तो एक बार फिर एनएचएआई द्वारा करीब 20 दिन बाद मरम्मत कार्य पूरा कर अवागमन बहाल करा सके। वहीं शुक्रवार की रात पहले की तरह गार्डर का सस्पेंशन ज्वाइंट टूट जाने से आवागमन बाधित हो गया है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago