लखनऊ

युवाओं के हित में सीएम योगी का बड़ा फैसला, सिपाही भर्ती परीक्षा की रद्द।

युवाओं के हित में सीएम योगी का बड़ा फैसला, सिपाही भर्ती परीक्षा की रद्द।

लखनऊ।

लखनऊ युवाओं के हित में सीएम योगी ने बहुत बड़ा फैसला लिया है। यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा को योगी सरकार ने रद्द कर दिया है। अब ये परीक्षा छह महीने के बाद होगी। सीएम योगी ने इसके लिए आदेश भी जारी कर दिया है। सीएम ने साफ कर दिया है कि पेपर लीक मामले के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। पूरे मामले की जानकारी सीएम योगी ने अपने आफिशियल ट्टिटर हैंडल से दी है। सीएम योगी ने ट्वीट करते हुए लिखा- आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर चयन के लिए आयोजित परीक्षा-2023 को निरस्त करने तथा आगामी 06 माह के भीतर ही पुन: परीक्षा कराने के आदेश दिए हैं। परीक्षाओं की शुचिता से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। युवाओं की मेहनत के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी दशा में बख्शे नहीं जाएंगे। ऐसे अराजक तत्वों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई होनी तय है।

आपको बता दें कि सिपाही भर्ती परीक्षा में पेपर लीक मामले के बाद से ही हंगामा मचा हुआ था। अभ्यर्थी लगातार फिर से परीक्षा कराने का मांग कर रहे थे वहीं विपक्ष भी इस मामले पर सरकार को लगातार घेर रहा था। गौरतलब है कि इस मामले में यूपी एसटीएप ने अब तक कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है वहीं कई साल्वर अब भी एसटीएफ की रडार पर हैं। विदित हो कि यह परीक्षा 17 से 18 फरवरी के बीच कराई गई थी, इस परीक्षा करीब 60 हजार सिपाहियों की भर्ती के लिए आयोजित की गई थी।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago