श्रीराम नगरी में उमड़ा आस्था का सैलाब, माघ पूर्णिमा पर 3 लाख भक्तों ने सरयू में लगाई डुबकी।

श्रीराम नगरी में उमड़ा आस्था का सैलाब, माघ पूर्णिमा पर 3 लाख भक्तों ने सरयू में लगाई डुबकी।

अयोध्या।

अयोध्या श्रीराम नगरी में माघ पूर्णिमा के स्नान के पर्व पर राम नगरी में आस्था का सैलाब उमड़ा है। सरयु नदी में 3 लाख से ज्यादा श्रद्धालु डुबकी लगा चुके हैं। सरयु में स्नान के बाद भक्तों ने श्री राम मंदिर, हनुमानगढ़ी, नागेश्वर नाथ, कनक भवन समेत विभिन्न मंदिरों में दर्शन पूजन और दान पुण्य किया। शनिवार होने के नाते हनुमानगढ़ी में भक्तों की भीड़ है। प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध कर रखे थे। मुख्य मार्ग पर श्रीराम अस्पताल से नयाघाट तक बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है।

माघ पूर्णिमा पर अयोध्या में मां सरयू में लाखों भक्तों ने आस्था की डुबकी लगाई। सुबह से ही श्रद्धालुओं का रेला सरयू की ओर उमड़ पड़ा। जहां एक ओर श्रद्धालुओं ने पूर्व संध्या से ही पूर्णिमा स्नान के लिए रामनगरी में डेरा जमा रखा था, सुबह होते ही सरयू में आस्था की डुबकी लगाई। सरयू स्नान के बाद प्राचीन नागेश्वरनाथ मंदिर में भक्त भोले बाबा का अभिषेक कर रहे है। यहां जलाभिषेक, पूजन के लिए भक्तों का तांता सुबह से ही लगा हुआ है।

सरयू स्नान और भोलेबाबा के अभिषेक के बाद श्रीरामलला, कनक भवन, हनुमानगढ़ी सहित अन्य मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए भीड़ उमड़ी है। शनिवार होने के नाते हनुमानगढ़ी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है। यहां करीब 800 मीटर लंबी लाइन लगी हुई है। यहां उमड़ी भारी भीड़ को नियंत्रित करने पर प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। श्रीरामलला के दरबार में भी दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की कतार लगी रही। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago