अयोध्या उत्तर प्रदेश

मसौधा के पूर्व सीएचसी प्रभारी को छह माह की सजा व जुर्माना।

मसौधा के पूर्व सीएचसी प्रभारी को छह माह की सजा व जुर्माना।

अयोध्या।

अयोध्या सीएचसी मसौधा के पूर्व प्रभारी बैजनाथ यादव को कोर्ट ने चेक बाउंस के एक मामले में दोषी पाते हुए छह महीने की सजा सुनाई है। उन पर सात लाख रुपये जुर्माना भी हुआ है। जुर्माने की संपूर्ण धनराशि में से छह लाख 90 हजार रुपये बतौर प्रतिकर परिवादी को देने का आदेश हुआ है ।

यह आदेश एसीजेएम पल्लवी सिंह की अदालत से गुरुवार को हुआ। बंसी लाल यादव निवासी तेलिया कुआं थाना महाराजगंज का डॉ. बैजनाथ चौधरी के यहां आना-जाना था। वह बेरोजगार था। स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा देकर डॉ. बैजनाथ चौधरी ने उससे पांच लाख रुपये नगद लिए थे। नौकरी नहीं मिलने पर बंसीलाल ने रकम की मांग की, तो उन्होंने मिडिल ब्रांच मसौधा का खाता पेई चेक किया दिया। खाते में पर्याप्त निधि न होने के कारण चेक बाउंस हो गया। जिस पर बंसीलाल यादव ने अदालत में परिवाद दाखिल किया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने उसको विचारण के लिए तलब किया। गवाही के बाद उन्हें दोषी पाते हुए सजा सुनाई।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago