
अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। 16 जनवरी से अनुष्ठान शुरू किया गया है। आज दूसरा दिन है। श्रीरामलला की 200 किलो वजन की नई मूर्ति को मंदिर परिसर लाया गया। भारी वजन के चलते मूर्ति का भ्रमण नहीं कराया गया। इसकी जगह श्रीरामलला की 10 किलो की चांदी की मूर्ति रामजन्म भूमि परिसर में घुमाई गई।
इससे पहले दिन में ढाई बजे निर्मोही अखाड़ा के महंत दिनेंद्रदास और पुजारी सुनील दास ने अयोध्या राम मंदिर के ‘गर्भ गृह’ में पूजा की। इसके बाद महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली।
अयोध्या के लिए बुधवार को एअर इंडिया एक्सप्रेस सर्विस की दो फ्लाइट शुरू की गई है। ये फ्लाइट कोलकाता और बेंगलुरु से अयोध्या को जोड़ेंगी। सिविल एविएशन मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका वर्चुअली इनॉगरेशन किया। सिंधिया ने कहा कि 17 दिन के अंदर अयोध्या को देश के चारों कोनों से जोड़ दिया गया है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More