अयोध्या उत्तर प्रदेश

आचार संहिता लागू होते ही एक्शन में प्रशासन, चौक-चौराहों पर लगे होर्डिंग और बैनर हटाए गए।

आचार संहिता लागू होते ही एक्शन में प्रशासन, चौक-चौराहों पर लगे होर्डिंग और बैनर हटाए गए।

अयोध्या।
अयोध्या आगामी लोकसभा चुनाव की घोषणा होते ही जिला प्रशासन आदर्श आचार संहिता के अनुपालन कराने के लिए कवायद शुरू कर दी है। आदर्श आचार संहिता के प्रभावी होते ही जिला प्रशासन ने शाम को ही पोस्टर व बैनर हटवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभागों तथा संबंधित एजेंसियों को सरकारी योजनाओं सम्बंधी बोर्ड को हटाने का निर्देश दिया गया है।अयोध्या महानगर में एसडीएम सदर राज कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस और नगर निगम के कर्मचारी शहर में लगे होर्डिंग व कट आउट को हटाने में जुट गए हैं।
एसडीएम सदर राज कुमार पाण्डेय ने बताया कि जिले में पोस्टर व बैनर हटवाए जा रहे हैं। साथ ही हिदायत भी दी जा रही है कि कोई भी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन न करे। यदि किसी को अपने घर पर झंडा व पोस्टर लगवाना हो तो उसे अनुमति लेनी पड़ेगी। आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि शनिवार को पांच टीमें इस कार्य में लगाई गई हैं। सहादतगंज में उनके नेतृत्व में टीम के अतिरिक्त ग्रामीण क्षेत्र में दो टीमें, अयोध्या धाम में एक टीम व हाईवे पर एक टीम होर्डिंग हटाने का काम कर रही है।
जिला पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शासकीय परिसर में कोई भी योजनाओं सम्बंधी होर्डिंग, कट आउट, स्टैण्डी लगी हुई हो तो उसको तत्काल सम्बंधित प्रचार एजेंसी एवं सम्बंधित विभाग के अधिकारी तत्काल रूप से हटाना सुनिश्चित करें।
editor

Recent Posts

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

2 days ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

2 days ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

2 days ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

5 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

5 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

5 days ago