अयोध्या उत्तर प्रदेश

18 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, चांदपुर गांव में पसरा मातम।

18 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, चांदपुर गांव में पसरा मातम

बीकापुर_अयोध्या।

अयोध्या जिले के प्रयागराज–अयोध्या रेलखंड पर बुधवार सुबह एक हृदयविदारक हादसे ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। बीकापुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मलेथू कनक हाल्ट रेलवे स्टेशन के आउटर के पास चांदपुर गांव के समीप एक युवक की तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना फैलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। मृतक युवक की पहचान चांदपुर निवासी विवेक कोरी (18) वर्ष के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक किसी कार्य से ट्रैक के समीप गया था, तभी अचानक गुजर रही ट्रेन की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने वहीं दम तोड़ दिया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी।

बीकापुर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। लोग गमगीन माहौल में मृतक के परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि मलेथू कनक हाल्ट के आउटर पर आए दिन लोग ट्रैक पार करते हैं, जिससे हादसों का खतरा हमेशा बना रहता है। ग्रामीणों ने रेलवे और स्थानीय प्रशासन से ट्रैक के किनारे सुरक्षा उपाय बढ़ाने, चेतावनी बोर्ड लगाने और गेटमैन की तैनाती जैसी व्यवस्थाएं करने की मांग उठाई है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

पुलिस का कहना है कि हादसे की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago